च‍िराग पासवान की बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने किए पूरे इंतजाम, शहरबन्नी में 5 हजार लोग खाएंगे भोज

Ram Vilas Paswans death anniversary च‍िराग पासवान की बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने रामव‍िलास पासवान की पुण्‍यत‍िथि पर आयोज‍ित होने वाले भोज की तैयारी शुरू कर दी है। खगड़‍िया के शहरबन्नी में पांच हजार लोग भोज करेंगे। च‍िराग पसवान भी आएंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:52 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:52 AM (IST)
च‍िराग पासवान की बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने किए पूरे इंतजाम, शहरबन्नी में 5 हजार लोग खाएंगे भोज
आज खगड़‍िया में राम विलास पासवान की पुण्‍यतिथि पर भोज होगा।

आनलाइन  डेस्‍क, भागलपुर। Ram Vilas Paswan's death anniversary: रामव‍िलास पासवान की पुण्‍यत‍िथि पर आज खगड़‍िया में भोज होगा। खगड़‍िया के शहरबन्‍नी में इसकी पूरी तैयारी कर रही है। रामव‍िलास पासवान की पहली पत्‍नी राजकुमारी देवी (च‍िराग पासवान की बड़ी मां) खुद पूरे कार्यक्रम की मॉन‍िटरिंग कर रही हैं। इसकी तैयारी ने के लिए अपनी बड़ी मां को पहले ही च‍िराग पासवान ने गांव भेज द‍िया था। काफी संख्‍या में लोगों को न‍िमंत्रण भेजा गया है। अनुमान है कि पांच से सात हजार लोग भोज खाएंगे। खाने की पूरी व्‍यवस्‍था कर ली गई है। च‍िराग आज शाम चार बजे तक वहां पहुंच जाएंगे। च‍िराग के आगगन की तैयारी की जा रही है। भोज कार्यक्रम आज देर रात तक चलेगा। 

भोज में शामिल होने के ल‍िए पूरे शहरबन्नी पंचायत को न्योता दिया गया है। जमुई सांसद चिराग पासवान ने अपनी बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी को इसकी तैयारी के लिए 10 द‍िन पूर्व ही पटना से शहरबन्नी भेज द‍िया था। उस समय राजकुमारी देवी अपनी बड़ी बेटी उषा के यहां पटना कंकड़बाग में थीं। राजकुमारी देवी ने बताया कि भोज के संंबंध में सभी लोगों से बातचीत की गई थी। इसके बाद सभी के सुझाव को देखते हुए चावल, दाल, सब्जी, तिलौरी-पापड़, दही, रसगुल्‍ला, मिठाई आदि की व्‍यवस्‍था की गई है। 

ग्रामीण शंंभू पासवान ने बताया कि भोज की सारी तैयारी पूरी हो गई है। चिराग पासवान लगातार फोन पर बात करते हैं। उन्‍होंने कहा कि व्‍यवस्‍था में कोई कमी न रहे।

च‍िराग पासवान का होगा स्‍वागत 

आज शाम चार बजे के आसपास जमुई सांसद च‍िराग पासवान यहां आ रहे हैं। स्‍थानीय समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके स्‍वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। राजकुमारी देवी ने कहा च‍िराग पासवान उसके पुत्र के समान है। कहा कि- परिवार में पार्टी को लेकर विवाद हुआ है। इससे वे काफी दुखी हैं। कहा क‍ि आज साहब (रामविलास पासवान) रहते, तो सभी एकजुट रहते। पार्टी भी मजबूत रहती। उन्‍होंने कहा कि पारस बाबू को समझना चाहिए था। पार्टी को तोड़ने से सभी को नुकसान हुआ। साहब (रामव‍िलास पासवान) के गुजरे साल भर भी नहीं हुुए हैं और पार्टी टूट गई। च‍िराग तो अभी बच्‍चा है। 

chat bot
आपका साथी