अयोध्‍या में बनेगा भव्‍य राम मंदिर : निर्माण में प्रत्‍येक घरों से लिया जाएगा सहयोग, निधि संग्रह के लिए बनी योजना

अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्‍येक घरों से धन संग्रह किया जा रहा है। आरएसएस सहित उसके अनुशांगिक ने बैठकें की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोई भी घर मंदिर निर्माण में सहयोग करने से वंचित नहीं रहे।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 04:44 PM (IST)
अयोध्‍या में बनेगा भव्‍य राम मंदिर : निर्माण में प्रत्‍येक घरों से लिया जाएगा सहयोग, निधि संग्रह के लिए बनी योजना
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से किया जाएगा धन संग्रह

जागरण संवाददाता, सुपौल/पूर्णिया। श्रीराम मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हेतु धन संग्रह के लिए पिपरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बथनाहा में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में धन संग्रह के लिए समिति का गठन किया गया। खंड प्रमुख मिथिलेश राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में  उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का प्रत्येक पंचायत में गठन किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण हो यह लक्ष्य है इसलिए इस दिशा में कार्य हो रहा है। खंड सह अभियान प्रमुख भोला प्रसाद ङ्क्षसह ने समिति के सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी तत्परता से ही हम अधिक से अधिक धन मंदिर बनाने हेतु संग्रह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा यह तय किया गया कि मंदिर निर्माण देश की सरकार अथवा कुछ लोगों के सहयोग की बजाए पूरे समाज के सहयोग से किया जाए। इसके लिए देश के हर परिवार से संपर्क किया जाए। पंचायत पालक कृष्णदेव मंडल ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है। इसलिए पूरे उत्साह और मेहनत के साथ 15 जनवरी से 27 फरवरी तक धन संग्रह अभियान को सफल बनाएं। बैठक में परमेश्वरी मंडल, प्रमोद खां, सुरेश सिंह, बेचन मंडल, सुभाष साह, ओमप्रकाश चौधरी, गरीब नाथ मंडल, श्रीराम मंडल, राजेश चौधरी, दीपक चौधरी आदि मौजूद थे।

श्रीराम मंदिर निधि संग्रह समिति की बैठक

श्रीराम मंदिर निधि संग्रह अभियान की सफलता को लेकर पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडल के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर कार्य विस्तार एवं समिति गठन का कार्य अनवरत जारी है। इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड नं 6 ,7 एवं 11 में बैठक आयोजित कर वार्ड प्रमुख एवं सह प्रमुख एवं उनके कार्य समिति सदस्यों का गठन किया गया। वार्ड 6 से जहां वार्ड प्रमुख के रूप में संजय साह, सहप्रमुख कृष्णानंद गुप्ता वार्ड 7 के वार्ड प्रमुख सदानंद साह सह प्रमुख रामकिशोर साह तथा वार्ड 11 के वार्ड प्रमुख रामजी मंडल वार्ड सह प्रमुख धर्मदेव दास सहित दर्जनों सदस्य बनाए गए हैं। इस अवसर पर अभियान समिति का अनुमंडल संयोजक रंजीत गुप्ता, सह  संयोजक संतोष मुखिया एवं विहिप के मंडल अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी सह नगर संयोजक पंकज गुप्ता, मुकेश पांडे व भारत स्वाभिमान अध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी