जानिए... कौन हैं राजकिशोर सिंह, जिसे उठा ले गई यूपी एटीएस

हथियार तस्करी के अलावा फर्जी आम्र्स लाइसेंस बनाने के मामले में था कुख्यात। यूपी एटीएस कर रही थी तलाश कई वर्षों से था फरार। गोगरी पुलिस ने बताया कि यूपी एटीएस ने उसे देवघर से गिरफ्तार किया है। वहीं से अवैध हथियारों का धंधा कर रहा था।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:42 PM (IST)
जानिए... कौन हैं राजकिशोर सिंह, जिसे उठा ले गई यूपी एटीएस
यूपी एटीएस ने उसे देवघर से गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, खगडिय़ा। हथियार तस्करी और फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने के मामले में कुख्यात राजकिशोर सिंह उर्फ माटो राय आखिरकार यूपी एसटीएस की पकड़ में आ ही गया। पिछले साल भी यूपी एटीएस राजकिशोर की तलाश में खगडिय़ा आई थी। तब वह फरार था। स्थानीय पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपका दिया था।

गोगरी पुलिस ने बताया कि यूपी एटीएस ने उसे देवघर से गिरफ्तार किया है। वह वहीं से अवैध हथियारों का धंधा कर रहा था। यूपी की लखनऊ पुलिस को राजकिशोर की तलाश 2017 से थी। अवैध आम्र्स सप्लाई में शामिल गोगरी-मुंगेर दियारा क्षेत्र के झौआ बहियार निवासी उपेंद्र सिंह को लखनऊ पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था। उसने ही राजकिशोर का नाम उगला था। झौआ बहियार इलाके में कारीगरों को रखकर वृहद पैमाने पर अवैध हथियार तैयार किए जाते रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व जब मुंगेर की एसपी लिपि सिंह थीं, तब वहां छापेमारी की गई थी। उस दौरान अवैध हथियार सहित नकली शराब भी तैयार की जा रही थी। 2017 में लखनऊ पुलिस राजकिशोर की तलाश में कटघरा आई थी, लेकिन वह फरार हो गया। अगले साल 2018 में उसकी गिरफ्तारी को गई गोगरी पुलिस को उसके घर से एक राइफल मिली थी।

chat bot
आपका साथी