विश्व हिंदू महाशक्ति संघ के प्रदेश सचिव बने राजेश कुमार, मधेपुरा में लायंस क्लब ने गरीबों के बीच वितरित किए फूड पैकेट

बिहार के मधेपुरा में विश्व हिंदू महाशक्ति संघ के प्रदेश सचिव राजेश को कुमार को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कहा गया कि हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए संघ कृत संकल्पित है। दूसरी तरफ मानव सेवा को परम धर्म बताते हुए लायंस क्लब ने...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 12:43 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:43 PM (IST)
विश्व हिंदू महाशक्ति संघ के प्रदेश सचिव बने राजेश कुमार, मधेपुरा में लायंस क्लब ने गरीबों के बीच वितरित किए फूड पैकेट
विश्व हिंदू महाशक्ति संघ के नए प्रदेश सचिव राजेश कुमार।

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा)। विश्व हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय अपाध्यक्ष भुवनेश भारत तिवारी ने संघ के प्रति समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए सपरदह पंचायत के तिरासी निवासी राजेश कुमार को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश भारत तिवारी ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव से राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर प्रेमवीर सिंह के संकल्प,सनातन धर्म एवं हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करने के लिए इमानदारी,कर्मठता,सक्रियता के साथ कार्य कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय योगदान देने की आशा व्यक्त की है।

उनके मनोनयन पर संघ से जुड़े प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों सदस्यों ने खुशी का इजहार कर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। अपने मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजेश कुमार ने विश्व हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर प्रेमवीर सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश भारत तिवारी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुकेश ठाकुर,महासचिव धीरज कुमार महतो को बधाई दी है।

जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म

जागरण संवाददाता, मधेपुरा : लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दौगल्स एक्स अलेक्जेंडर के जन्म दिन पर गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी योगेंद्र कुमार ने किया। जन्मोत्सव को लेकर सबसे पहले लायंस क्लब के द्वारा सिंहेश्वर मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से 315 गरीब लोगों को भोजन कराया गया। दूसरे फेज में मुख्यालय स्थित बंगला दुर्गा मंदिर के सामने 550 गरीब परिवार के बीच भोजन के पैकेट का वितरण किया गया।

बंगला दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत एसपी ने किया। उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लायंस क्लब लगातार समाजिक सरोकार के तहत कार्य कर रही है। गरीबों को भोजन कराना हो या अन्य काम संस्था के सदस्य बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। मौके पर डा. दिलीप कुमार सिंह, सचिव इंद्रनील घोष, दिलीप खंडेलवाल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, सोनू कुमार, रवि शर्मा, अशोक साह, आनंद कुमार, बुबुन, आलोक चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी