बस, एक वर्ष और करें इंतजार, रेलवे का शॉपिंग मॉल बनकर हो जाएगा तैयार, भागलपुर शहर की बढ़ जाएगी खूबसूरती... जानिए क्या है प्लान

भागलपुर शहर वासियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। लोगों को एक वर्ष का और इंतजार करना होगा। भागलपुर जंक्शन पर बड़ा शॉपिंग मॉल पूरी तरह तैयार हो जाएगा। शॉपिंग मॉल के बन जाने के बाद रेलवे जंक्शन की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 04:07 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 04:07 PM (IST)
बस, एक वर्ष और करें इंतजार, रेलवे का शॉपिंग मॉल बनकर हो जाएगा तैयार, भागलपुर शहर की बढ़ जाएगी खूबसूरती... जानिए क्या है प्लान
कुछ इस तरह दिखेगा भागलपुर रेलवे जंक्‍शन पर बनने वाला शॉपिंग मॉल।

भागलपुर [रजनीश]। राज्य के सबसे पहले स्मार्ट सिटी का दर्जा वाले भागलपुर शहर की खूबसूरती में और चार चांद लगेगी। इसके लिए शहर वासियों को एक वर्ष का और इंतजार करना होगा। भागलपुर जंक्शन पर रेलवे का बन रहा बड़ा शॉपिंग मॉल पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। लॉकडाउन में भी कोविड नियमों का पालन करते हुए निर्माण कार्य चालू रहा। शॉपिंग मॉल के बन जाने के बाद जंक्शन की खूबसूरती में और चार चांद लग जाएंगे। यह मॉल कई मायनों में दूसरे मॉल की अपेक्षा खूबसूरत और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। शॉपिंग मॉल में जल निकासी की विशेष व्यवस्था की गई है। ड्रेनेज की तरह नाले का निर्माण पहले चरण में कर लिया गया है। शॉपिंग मॉल को अंतिम रूप देने में तीन इंजीनियर, ट्रेंड राजमिस्त्री सहित श्रमिकों की पूरी टीम लगी हुई है। जून से जुलाई 2022 तक भागलपुर जंक्शन पर मॉल बनकर तैयार हो जाएगा।

बड़े शहरों की तरह होंगी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं

बन रहे शॉपिंग मॉल में ठहरने से लेकर खानपान और खरीदारी तक की सुविधा मिलेगी। आवासीय बजट में यात्री और दूसरे लोग भी कमरे की बुकिंग कर सकते हैं। बड़े शहरों में बने मॉल की तरह अभी लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। दवा के लिए अलग से मेडिकल स्टोर भी रहेंगे। मॉल पूरी तरह वातानुकूलित होगा। सेंट्रलाइज्ड एसी की व्यवस्था होगी।

ब्रांडेड शोरूम और दुकानें भी होंगी

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मॉल का नाम मैहर प्लाजा पहले ही रखा दिया गया है। एसआरसी ग्रुप को मॉल बनाने का काम मिला है। यह कंपनी देश के कई बड़े स्टेशनों पर मॉल बना रही है। गया और पटना जंक्शन पर भी इसी कंपनी को मॉल बनाने का काम भी मिला है। वर्ल्ड और हैपीनेस का लोगों को मॉल से टैग किया गया है। यहां ब्रांडेड कंपनियों के कपड़ों और दूसरे शोरूम भी होंगे दुकानें भी होंगी। भागलपुर का फेमस रेशम-सिल्क की साड़ियां और अन्य खाद्य पदार्थ की दुकानें रहेंगी। एसआरसी ग्रुप के सीएमडी पुरुषोत्तम चौबे ने बताया कि राज्य में इससे बड़ा रेल मॉल नहीं बना है। पटना जंक्शन पर एक और गया जंक्शन पर दूसरे नए मॉल का निर्माण होना है। भागलपुर में बन रहे मॉल की तुलना में छोटा है।

chat bot
आपका साथी