पटरी की मरम्मत के लिए रेल फाटक बंद, लगा जाम

भागलपुर-जमालपुर रेल मार्ग पर शनिवार को पटरियों की मरम्मत करने के लिए अकबरनगर रेलवे फाटक को दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इस दौरान अकबरनगर- शाहकुंड मुख्य मार्ग पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:53 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:53 AM (IST)
पटरी की मरम्मत के लिए रेल फाटक बंद, लगा जाम
पटरी की मरम्मत के लिए रेल फाटक बंद, लगा जाम

भागलपुर। भागलपुर-जमालपुर रेल मार्ग पर शनिवार को पटरियों की मरम्मत करने के लिए अकबरनगर रेलवे फाटक को दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इस दौरान अकबरनगर- शाहकुंड मुख्य मार्ग पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। फाटक खुलवाने के लिए रेलवे कर्मचारियों के साथ राहगीरों की नोकझोंक भी हुई। रेल कर्मियों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पटरियों की मरम्मत की जा रही है। भागलपुर से ब्लाक मिलने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया। इसके लिए दोपहर एक बजे फाटक बंद किया गया।

chat bot
आपका साथी