Purnia News: आज ग्यारह हजार दीपो से जगमग होगा सौरा नदी तट आज, बनारस और हरिद्वार के पुरोहित करेंगे महाआरती

Purnia News आज सौरा नदी का तट दीपो से जगमग होगा इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस विशेष आयोजन के लिए महाआरती करने बरानस और हरिद्वार से पंडों को बुलाया गया है। तट पर कुल 11 हजार दीप जलाए जाएंगे।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:30 AM (IST)
Purnia News:  आज ग्यारह हजार दीपो से जगमग होगा सौरा नदी तट आज, बनारस और हरिद्वार के पुरोहित करेंगे महाआरती
आज सौरा नदी का तट दीपो से जगमग होगा।

पूर्णिया, जेएनएन।  हर वर्ष की भांति ईस वर्ष भी श्रीराम सेवा संघ के द्वारा देव दीपावली धार्मिक कार्यक्रम का आयोज सोमवार को संध्या 05 बजे किया जा रहा है। श्रीराम सेवा संघ के संयोजक राणा प्रताप सिंह ने बतलाया कि बनारस और हरिद्वार से आए हुए पुरोहित महाआरती को सम्पन्न करेंगे। इसके लिए सारी तौयारी आयोजन समिति की ओर से पूरी कर ली गई है। 

 कोरोना को देखते हुए की गई है विशेष व्‍यवस्‍था 

कोरोना काल को देखते हुए आयोजन में संघ सदस्य एवं आगन्तुक भक्तजनों के सुरक्षा हेतु विशेष तैयारी की गई है।मुख्य गेट पर हर एक भक्तजनों को हैण्ड ग्लब्स,नोज मास्क तथा सनेटाइजर की छोटी शीशी उपलब्ध करवाई जाएगी।कार्यकर्ता गण की एक टोली विशेष रूप से सोशल डिस्टेन्स का पालन करवाने के दायित्व में रहेगी।

घाट को सजाया गया है भगवा पताकों से 

भगवा पताकों से सजे घाट के साथ पांच विशेष रूप से सजी हुई चौकी सौरा नदी तट का आकर्षण बढ़ाएगें।पुष्प और रंगीन बल्बों से पूरे मंदिर को सजाई जा रही हैं।महाआरती के पूजन को विधिवत हर वर्ष अपने कुशल देख-रेख में सम्पन्न करवाने वाले पूर्णिया के प्रसिद्ध पुरोहित तिवारी बाबा ने बनारस और हरिद्वार के आशीष तिवारी,हरिओम पाण्डेय,कुमार वैभव,मोहन मिश्रा और प्रकाश झा को इस बार की आरती की जिम्मेवारी दी है। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

दीप प्रज्‍वलित करने के लिए बनाई गई है माताओं और बहनों की टोली

ग्यारह हजार दीप को प्रज्वलित करने के लिए बहन पल्लवी जी के नेतृत्व में माताए एवं बहनों की एक टोली बनाई गई है। श्रीराम सेवा संघ के संचालक अतिश सनातनी ने बतलाया कि इस बार संघ सदस्यों की ड्रेस पीला कुर्ता,उजला पायजामा एवं गर्दन में भगवा गमछा रखा गया है।पार्किंग की अलग व्यवस्था सुरक्षित तरीके से की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल राज,निरज कुमार,प्रिन्स कुमार,सचिन साह,ओमप्रकाश गुप्ता,सोनु सनातनी,विवेक शर्मा,कुंदन मंडल के साथ सैकड़ों संघ सदस्य लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी