पूर्णिया मेयर के पति की बढ़ी परेशानी, गोलीबारी मामले में सहरसा पुलिस कर रही छापेमारी, जानिए क्या है मामला

सहरसा में गोलीबारी मामले में पूर्णिया के मेयर के पति की परेशानी बढ़ती जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के जदयू के नगर अध्यक्ष दिनेश पासवान सहित 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:18 PM (IST)
पूर्णिया मेयर के पति की बढ़ी परेशानी, गोलीबारी मामले में सहरसा पुलिस कर रही छापेमारी, जानिए क्या है मामला
सहरसा में गोलीबारी मामले में पूर्णिया के मेयर के पति की परेशानी बढ़ती जा रही है।

संवाद सूत्र, सहरसा। शहर के नया बाजार पासवान टोला के समीप गत दिन जमीन विवाद के कारण हुई गोलीबारी मामले में नगर निगम पूर्णिया के मेयर पति प्रताप ङ्क्षसह समेत अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के जदयू के नगर अध्यक्ष दिनेश पासवान सहित 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एसपी लिपि ङ्क्षसह ने बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच घटना हुई। जिस मामले में दोनों पक्ष की ओर से सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष द्वारा दर्ज मामले में आरोपित प्रताप ङ्क्षसह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकाने पर छापामारी कर रही है। शहर के नरियार, बेंगहा सहित पूर्णिया स्थित उसके आवास के अलावा अन्य जगहों पर भी रात से ही पुलिस छापामारी कर रही है। मालूम हो कि प्रताप ङ्क्षसह पूर्णिया नगर निगम के मेयर के पति हैं।

पांच टीम का किया गया गठन

एसपी के निर्देश पर ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग- अलग पांच टीम गठित की गयी है। जो अलग- अलग जगहों पर छापामारी कर रही है। अन्य आरोपितों की भी तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि छापामारी में पुलिस को निराशा ही हाथ लगी है। सहरसा सहित पूर्णिया में भी आरोपित नहीं मिले। वहीं इस घटना के बाबत पुलिस ने पहले ही एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के सात लोगों कुल मिलाकर 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

गोलीबारी की घटना में पुलिस को मिले थे चार खोखा

शहर के नया बाजार पासवान टोला में चार बीघा जमीन को लेकर छटटू व मुनर पासवान एवं मनोज कुमार दूबे के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन विवाद चला आ रहा था। 11 जून 21 को मनोज कुमार दूबे जमीन का चहारदिवारी करवा रहे थे जिसे रोकने पर दो पक्षों के बीच गोलीबारी व मारपीट की घटना घटित हुई। इस मामले में पुलिस ने घटना के बाद घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया था। वहीं इस घटना के बाद विवादित जमीन पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है।

पुलिस को हाथ लगी वीडियो फुटेज

सूत्रों के अनुसार पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो फुटेज हाथ लगी है। इस फुटेज में कुछ लोग चला रहे हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर पुलिस ऐसे लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है।  

chat bot
आपका साथी