Purnia: मनीषा और शिव ने किया था प्रेम विवाह, बीच में आ गया शम्‍स, पुलिस को बेटी ने सुनाई पूरी दास्‍तां, सिहर जाएंगे आप

पति पत्नी और वो की चक्कर में गयी मनीषा की जान। शम्स ने मनीषा को बुलाकर की हत्या। घटना के बाद से शम्स का मोबाइल हुआ आफ। हर दिन कई बार बात होती थी शम्स और मनीषा में लंबी बातचीत। मोबाइल काल डिटेल में हुआ खुलासा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:40 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:40 PM (IST)
Purnia: मनीषा और शिव ने किया था प्रेम विवाह, बीच में आ गया शम्‍स, पुलिस को बेटी ने सुनाई पूरी दास्‍तां, सिहर जाएंगे आप
पत्‍नी, पति और वो के बीच विवाद हो गया।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया के सौरा में मिला शव पहचान के मनीषा स‍िंह के रूप में हुई। मनीषा हत्या पति, पत्नी और वो की चक्कर में होने का मामला सामने आया है। मनीषा सिंह अपने आठ साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसके पिता शिव कुमार मिश्रा पटना में जाब करते हैं। मनीषा पूर्णिया के बाइपास रोड स्थित महेन्द्रा शो रूम में कंप्यूटर आपरेटर का काम करती थी। उसकी हत्या मो. शम्स नामक युवक द्वारा किए जाने की बात जांच में सामने आई है। इसके पहले मनीषा की बेटी ने भी इस बात का खुलासा किया था की उसकी मां को शम्स ने फोन कर बुलाया था और उसके बाद उसकी मां नहीं लौटी। जांच में खुलासा हुआ है की मनीषा को आखिरी बार शम्स ने ही फोन कर घर से बुलाया तथा उसके बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। शम्स मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज का रहने वाला है तथा मिल्की चौक पर पुराने वाहनों की खरीद बिक्री का काम करता था।

मनीषा की हत्या के बाद से शम्स का मोबाइल फोन स्वीच आफ हो गया है। शम्स के इस मामले में पुलिस लगातार ढूंढ रही है। जांच में यह बात भी सामने आई है की शम्स और मनीषा में अक्सर एक दिन में की कई बार घंटों तक बात होती थी। मोबाइल काल डिटेल से यह भी खुलासा हुआ कि बातचीत का यह दौर काफी देर तक और देर रात तक चलता था। मनीषा को जब शम्स ने आखिरी बार फोन कर बुलाया उसके डेढ़ घंटे बाद से ही उसका मोबाइल फोन स्वीच आफ हो गया। मनीषा जिस छोटे वाले फोन को लेकर घर से गयी थी वह मोबाइल फोन भी गायब है।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है की मनीषा की अपने पति से अनबन चल रही थी और वह शम्स के साथ जुड़ी हुई थी। शम्स अक्सर मनीषा के घर भी आया जाया करता था और मनीषा भी उसके साथ बाहर जाया करती थी। कई बार दोनों के बीच विवाद होने की बात भी जांच में सामने आई है। मनीषा की बेटी खुशी ने पुलिस को बताया की जब शम्स ने उसकी मां को आखिरी बार फोन कर बुलाया तो उसे छोटा वाला फोन लेकर ही आने को कहा। पुलिस का दावा है की शम्स की गिरफ्तारी के बाद इस मामले पर से पर्दा उठ जाएगा।

मनीषा और उसके पति शिव कुमार मिश्रा एक साथ बेगूसराय में कालेज में पढ़ते थे बाद में दोनों ने 2013 में प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन यह रिश्ता कुछ दिनों में ही टूट गया। मनीषा की मौत की सूचना के बाद उसके पति शिव कुमार मिश्रा तो नहीं आए लेकिन उनका भाई अमित कुमार घटना के बाद जरूर पहुंचे। उन्होंने बताया की वे लोग बेगूसराय के चकिया गांव के रहने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी