Purnia : रेड लाइट एरिया में टार्चर के बाद देह व्यापार के लिए तैयार की जाती हैं लड़कियां, कहानी सुन कर सिहर जाएंगे आप

पूर्णिया के होटल में देह व्‍यापार का धंधा चल रहा है। यहां पर देह व्‍यापार के लिए लड़कियों को तैयार करने से पहले तरह तरह की यातनाएं दी जाती हैं। इन लड़कियों की कहानी सुन कर आप भी सिहर उठेंगे।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:50 AM (IST)
Purnia : रेड लाइट एरिया में टार्चर के बाद देह व्यापार के लिए तैयार की जाती हैं लड़कियां, कहानी सुन कर सिहर जाएंगे आप
पूर्णिया के होटल में देह व्‍यापार का धंधा चल रहा है।

पूर्णिया [राजीव कुमार]। नई लड़कियों को देह व्यापार की दलदल में धकेलने से पहले पूर्णिया-किशनगंज सीमा स्थित अनगढ़ रेड लाइट एरिया में रखा जाता है। जो लड़कियां इस नरक में जाने से इन्कार करती हैं, उन्हें यहां तब तक टार्चर किया जाता है, जब तक कि वे इसे अपनी नियति न मान लें। पिछले दिनों होटल ग्रांड उत्सव में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई युवती ने पुलिस की पूछताछ में यह बताया है।

अनगढ़ में पुलिस या किसी अन्य संस्था का पहुंचना आसान नहीं है। यही वजह है कि देह व्यापार के सौदागरों ने अपनी मनमर्जी के लिए इस स्थल का चयन किया है। यहां देह व्यापार से इन्कार करने वाली लड़कियों को कई दिनों तक भूखा रखा जाता है। पिटाई भी की जाती है। इससे भी जब बात नहीं बनती है तो उन्हें गर्म सलाखों से दागा जाता है। वर्ष 2016 में अनगढ़ रेड लाइट एरिया से जान बचाकर भागी एक युवती ने भी इस प्रताडऩा के बारे में बताया था। यहां लाई गई नई लड़कियों को जंजीरों तक में बांध कर रखा जाता है। उन्हें जब तक प्रताडि़त किया जाता है जब तक वह पूरी तरह से टूट न जाए। इसके बाद उन्हें देह व्यापार के दूसरे ठिकाने पर भेज दिया जाता है।

अकबर खलीफा की बीवी शकीला है होटलों में देह व्यापार की संचालक

शहर के होटलों में देह व्यापार कराने वाले गिरोह की सरगना शकीला खातून कुख्यात अकबर खलीफा की पत्नी है। अकबर कटिहार मोड़ रेड लाइट एरिया में देह व्यापार संचालित करता है। शकीला के खिलाफ लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने के कई मामले भी जिले के कई थानों में दर्ज हैं। अनगढ़ ओपी में भी शकीला के खिलाफ जबरन देह व्यापार कराने का मामला दर्ज है। वह कटिहार मोड़, रौटा और अनगढ़ रेडलाइट एरिया के अलावा सूबे अन्य जिलों में भी देह व्यापार का संचालन करता है। अकबर खलीफा और शकीला खातून के ठिकानों पर कई बार पुलिस ने छापामारी कर कई वैसी लड़कियों को गिरफ्तार भी किया है, जिन्हें जबरन इस धंधे में धकेल दिया गया था।

कई ठिकानों का संचालित करती है शकीला

होटल ग्रांड उत्सव में पकड़ में आई युवती ने यह भी बताया कि शकीला खातून देह व्यापार के कई ठिकानों को संचालित करती है। देह व्यापार के एवज में ग्राहकों से दो से पांच हजार तक की वसूली की जाती है और उन्हें एक ग्राहक के साथ जाने पर महज दो सौ रुपये दिए जाते हैं। देह व्यापार से इन्कार करने पर मारपीट के अलावा कई तरह की प्रताडऩा दी जाती है।

अनगढ़ रेड लाइट में प्रताडऩा से तंग युवती ने की थी आत्महत्या

दो दिन पूर्व अनगढ़ रेडलाइट एरिया में एक युवती ने प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद रेडलाइट एरिया के सभी लोग फरार हो गए। इसके बाद इस मामले में दो थानों के बाद सीमा विवाद भी सामने आया। जिसके बाद किशनगंज के कोचाधामन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस के समक्ष सबसे बड़ी समस्या थी की इस शव को किसे सौंपा जाए। यहां पर किशनगंज के कोचाधामन पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई। कुछ लोगों के कहने भर के भरोसे पर पुलिस ने यह लिखवाकर शव को सौंप दिया की यह शव उनके रिश्तेदार की पत्नी का है। मगर वह रिश्तेदार कौन है और घटना के बाद वह कथित पति कहां है इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। पुलिस ने उस युवती के मोबाइल फोन सिम के आधार पर रिषभ उर्फ मौसम को उसका पति मान लिया। युवती जिस सिम का इस्तेमाल कर रही थी वह रिषभ के नाम से था। रिषभ के खिलाफ अनगढ़ थाने में लड़की से जबरन देह व्यापार का मामला दर्ज है। सवाल उठ रहा है की महिला की मौत के बाद उसका कथित पति कहां है। इस मामले में किशनगंज के कोचाधामन पुलिस की भूमिका ने सवाल खड़े कर दिए है।

देह व्यापार को पूरी तरह से ध्वस्त करने का निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है, इस मामले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरेश प्रसाद आइजी पूर्णिया

chat bot
आपका साथी