पूर्णिया : पत्‍नी से विवाद के बाद पिस्‍तौल लेकर धमकाने ससुराल पहुंचा युवक, पर पत्‍नी ने भेज दिया हवालात

पूर्णिया में मामलू विवाद के बाद पत्‍नी को धमकाने पिस्‍तौल लेकर एक युवक ससुराल पहुंच गया। इस दौरान पत्‍नी ने इसकी सूचना स्‍थानीय पुलिस को दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:54 PM (IST)
पूर्णिया : पत्‍नी से विवाद के बाद पिस्‍तौल लेकर धमकाने ससुराल पहुंचा युवक, पर पत्‍नी ने भेज दिया हवालात
पूर्णिया में मामलू विवाद के बाद पत्‍नी को धमकाने पिस्‍तौल लेकर एक युवक ससुराल पहुंच गया।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पत्नी से चल रहे विवाद में एक युवक देसी कट्टा के साथ ही ससुराल पहुंच गया। पति के बुरे इरादे को भांप पत्नी ने तत्काल इसकी सूचना खजांची हाट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच आरोपित पति को धर दबोचा।

खजांची हाट थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि खीरु चौक निवासी दिनेश साह की शादी प्रभात कालोनी में हुई थी। गत कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसी क्रम में मंगलवार की रात विवाद होने पर पत्नी अपने मायके जाने लगी। इसकी भनक लगते ही पीछे करते पति भी प्रभात कालोनी पहुंच गया। इस दौरान उसके पास देसी कट्टा भी था। पति के पास देसी कट्टा देख पत्नी डर गई और गोली मार दिए जाने के भय से उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। तब तक महिला के अन्य स्वजन भी सतर्क हो गए और युवक को वहां बातों में फंसाए रखा। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी कट्टा बरामद किया गया। युवक को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

अक्‍सर दोनों के बीच होता था विवाद 

स्‍थानीय लोगों की माने तो युवक और उसकी पत्‍नी के बीच अक्‍सर विवाद होता था। युवक हमेशा पत्‍नी को पड़ताडि़त करता था। किसी बात को लेकर इन दोनों के बीच बुधवार को भी विवाद हुआ। इसके बाद पत्‍नी अपने मायके जा पहुंची। इसके बाद युवक आग बबुला हो गया। और पिस्‍तौल लेकर उसे धमकाने के लिए ससुराल जा पहुंचा। इसके बाद पत्‍नी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे पिस्‍तौल के साथ पकड़ लिया। इसके बाद इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा लोगों के बीच शुरू हो गई है। 

chat bot
आपका साथी