मधेपुरा में प्रोफेसर की गोली मार कर हत्या, उदाकिशुनगंज के थे रहने वाले, जानिए

मधेपुरा में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। बुधवार की शाम अपराधियों ने प्रोफेसर की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम उदाकिशुनगंज के छर्रापट्टी गांव में दी गई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:05 PM (IST)
मधेपुरा में प्रोफेसर की गोली मार कर हत्या, उदाकिशुनगंज के थे रहने वाले, जानिए
मधेपुरा में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है।

जागरण संवाददाता, मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी वार्ड संख्या छह निवासी जयजय राम यादव (58) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव शाहजादपुर पंचायत के बहियार में मकई खेत से बरामद किया गया है। वे अनुमंडल मुख्यालय के वित्त रहित बीएसएस चंद्रकांता कॉलेज में व्याख्याता थे। इससे दो दिन पहले व्याख्याता की पत्नी ने अपहरण की शिकायत पुलिस से की थी। पत्नी ने पुलिस के मोबाइल वाट््सएप पर आवेदन भेजकर पति के अपहरण की शिकायत की थी। इसमें गांव के ही कुछ लोगों को आरोपित किया गया था। सीधे तौर पर पत्नी ने थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। यद्यपि अपहरण की शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी। बावजूद अपहृत का पता नहीं चल पाया था। रविवार की दोपहर बाद पुलिस को जयजय राम यादव के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस को खबर मिली कि जयजय राम यादव का शव शाहजादपुर पंचायत अंतर्गत मकई के खेत में पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष शशिभूषण ङ्क्षसह, दारोगा कामेश्वर पांडे पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहां पर पुलिस ने मामले की पड़ताल की। मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के पत्नी को फोन से घटना स्थल पर आने को कहा। लेकिन पत्नी घटना स्थल आने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर मृतक के पुत्र से मोबाइल पर बात किया। फिर भी कोई भी स्वजन स्थल पर आने को तैयार नहीं हुए। घटना की वजह साफ नहीं हो पाया है। बताया गया कि व्याख्याता के दोनों पुत्र अपराधी प्रवृति का है। एक पुत्र अभी भी जेल में है। जबकि दूसरा पुत्र हाल ही में जेल से बाहर आया है। पैसे को लेकर अक्सर पुत्र का पिता से अनबन हुआ करता था। कुछ साल पहले पुत्र ने उदाकिशुनगंज स्थित घर पर पिता पर गोली भी चलाया था। थानाध्यक्ष शशिभूषण ङ्क्षसह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल घटना को लेकर लोग स्तब्ध हैं। मृतक के पास से 11 हजार रुपया बरामद होने की बात सामने आ रहा है।

chat bot
आपका साथी