मेयर शिवराज पासवान के परिजनों से मिलने कटिहार पहुंचे प्रिंस राज, बोले- अपराधियों को दी जाए सख्त सजा

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज दिवंगत निर्मतमान मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान के घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके स्वजनों से भेंट कर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराधी जो भी हो उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:57 PM (IST)
मेयर शिवराज पासवान के परिजनों से मिलने कटिहार पहुंचे प्रिंस राज, बोले- अपराधियों को दी जाए सख्त सजा
कटिहार पहुंचे प्रिंस राज ने दी परिजनों को सांत्वना।

संवाद सहयोगी, कटिहार। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज सोमवार को दिवंगत निर्मतमान मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान के घर पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक के भाई से घटना के बारे विस्तृत जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि स्व. शिवराज के परिवार से उनका परिवारिक संबध है।

प्रिंस राज ने मृतक के स्वजनों को ढ़ांढस बंधाते ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। दिन दहाड़े जनप्रतिनिधियों की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घटना की उच्चस्तरीय जांच करा दोषियों के विरूद्ध स्पीडी ट्रायल चला सख्त से सख्त दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन का दावा कर रही है। वहीं हत्या, लूट जैसी घटना से आमलोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं दलित जनप्रतिनिधियों को टारगेट बना हत्या की जा रही है। इस मौके पर लोजपा के जिलाध्यक्ष मो. जाहिद, पूर्व पथ निर्माण राज्यमंत्री हिमराज सिंह आदि मौजूद थे।

सोमवार को मेयर के स्वजनों से मिलने जमुई सांसद चिराग पासवान भी पहुंचे। वहीं, कई जनप्रतिनिधि भी मेयर के घर पहुंच रहे हैं। सभी की मांग है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अपराधियों को सख्त सजा दे। मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें नामजद 5 शामिल हैं। रविवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब एक आरोपी शुभम की गिरफ्तारी सिलीगुड़ी से की गई। मामले में अब तक पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। 29 जुलाई को हुई थी मेयर शिवराज पासवान की हत्या। पुरानी अदावत के चलते हुई हत्या, ऐसा पुलिस का मानना। मनीषा श्रीवास्तव और उसकी मां कुमकुम श्रीवास्तव को किया गया गिरफ्तार। कुल पांच नामजद गिरफ्तार किए गए। जिस जगह मेयर की हत्या हुई, पुलिस उस रेलवे क्वार्टर पर गहन छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी