भागलपुर में चिराग पासवान के स्वागत की तैयारियां जोरों पर, सात अगस्त को आयोजित हो सकती है आशीर्वाद यात्रा

चिराग पासवान इन दिनों अपनी आशीर्वाद यात्रा पर बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में भागलपुर में चिराग पासवान की इस यात्रा को लेकर एलजेपी कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिराग के आगमन को लेकर एक बैठक की।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:40 PM (IST)
भागलपुर में चिराग पासवान के स्वागत की तैयारियां जोरों पर, सात अगस्त को आयोजित हो सकती है आशीर्वाद यात्रा
भागलपुर में चिराग पासवान की यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भीखनपुर स्थित एएनएन टावर में गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी चिराग खेमा के जिलाध्यक्ष सप्तऋषि पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन दलित सेना के जिलाध्यक्ष पीयुष पासवान ने किया। भागलपुर में सांसद चिराग पासवान की संभावित आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यात्रा की निर्धारित तिथि में बदलाव हो सकता है, लेकिन पार्टी की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। जबकि छह अगस्त को मुंगेर, सात को भागलपुर और आठ को बांका जिला में चिराग पासवान की संभावित यात्रा है।

उन्होंने कहा कि भागलपुर में चिराग के स्वागत की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। जिला, प्रखंड व अन्य प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा गया है वो जनसंपर्क अभियान चलाएं।  इस दौरान अमरपुर से लोजपा प्रत्याशी रहे मृणाल शेखर ने कहा कि चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होगी। उनके स्वागत हेतु पार्टी का बैनर पोस्टर एवं तोरण से शहर को सजाकर किया जाएगा।

वहीं भागलपुर विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी रहे राजेश वर्मा ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिल व चारपहिया वाहन के साथ सुल्तानगंज से उनकी अगुवाई होगी। भागलपुर के कार्यक्रम स्थल तक भव्य रैली के साथ स्वागत किया जाएगा।  इस बैठक के दौरान रामधनी यादव, बबली वर्मा, मंजू पासवान, सौरभ तिवारी, अंशु प्रियंका मिश्रा, गुंजन, रूबी मिश्रा, रविंद्र सिंह, सुबोध पासवान, दुर्गेश रंजन, सचिन पासवान, मंजीत  सिंह कुशवाहा, मुकेश सिंह, जगत सिंह अर्जुन पासवान, मनीष कुमार, नीरज पासवान, प्रशांत पासवान, शंकर चौधरी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

बता दें कि शुक्रवार को चिराग पासवान अपनी आशीर्वाद यात्रा के क्रम में पटना के मसौढ़ी और जहानाबाद पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चिराग पासवान ने इस दौरान कटिहार में हुई मेयर शिवराज पासवान की हत्या पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिवराज मेरे काफी अच्छे मित्र थे। 

chat bot
आपका साथी