छठ की तैयारी में जुटा पूर्णिया नगर निगम, कारी कोसी और सौरा के तट पर होगी विशेष व्यवस्था

Chhath Festival छठ की तैयारी में पूर्णिया नगर निगम जुट गया है। शहर में कारी कोसी व सौरा के तट पर भी काफी संख्या में लोग छठ करते हैं। यहां पर इस बार विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा भी निगम क्षेत्र में कई और तालाब हैं...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:47 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:52 AM (IST)
छठ की तैयारी में जुटा पूर्णिया नगर निगम, कारी कोसी और सौरा के तट पर होगी विशेष व्यवस्था
छठ की तैयारी में पूर्णिया नगर निगम जुट गया है।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। आस्था का पर्व छठ को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। पिछले पांच दिनों से निगम क्षेत्र स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई जारी है। दीपावली के पूर्व ही निगम अपनी तैयारी पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा है। इसकी लगातार मानिटरिंग भी हो रही है। मंगलवार को नगर प्रबंधक ने भी कई घाटों पर पहुंच चल रही साफ-सफाई का जायजा लिया।

-छठ घाटों को चकाचक करने में जुटा निगम, नदी घाटों पर होगी बैरिकेडिंग

- नगर प्रबंधक ने कई घाटों पर पहुंच लिया साफ-सफाई का जायजा

नगर प्रबंधक ने बताया कि घाटों पर साफ-सफाई व अन्य तैयारी में कोई त्रुटि न रहे, इसके लिए निगम के स्तर से समय पूर्व ही यह मुहिम शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि शहर के अहम तलाब यानि पोलिटेकनिक, ततमा टोली, कलाभवन, पक्की तलाब सहित अन्य तालाबों की साफ-सफाई फिलहाल चल रही है। इसमें बहुत हद तक कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा भी निगम क्षेत्र में कई और तालाब हैं, जिसकी सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र में कुछ नदी घाटों पर भी छठ होता है। तालाबों के अलावा उन नदी घाटों पर भी साफ-सफाई व सुरक्षात्मक इंतजाम किए जाएंगे। खासकर खतरनाक घाटों पर बैरिकेङ्क्षडग आदि की जाएगी। बता दें कि शहर में कारी कोसी व सौरा के तट पर भी काफी संख्या में लोग छठ करते हैं।

रास्ते को बनाया जाएगा सुगम, होगी रोशनी की व्यवस्था

छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों का जायजा भी लिया जा रहा है। जरुरत के हिसाब से इसे सुगम बनाया जाएगा। घाट तक पहुंचने में व्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसको लेकर निगम पूरी तरह तत्पर है। इसी तरह आवश्यकता अनुसार घाटों पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा खतरनाक घाटों पर पूर्व की तरह प्रशासनिक स्तर से गोताखोरों की व्यवस्था भी रहेगी। 

chat bot
आपका साथी