प्रेम प्रसंग : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या

हत्याकांड में प्रयुक्त धारदार हथियार समेत चार आरोपित गिरफ्तार।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 08:30 PM (IST)
प्रेम प्रसंग : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या
प्रेम प्रसंग : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या

जमुई। जमुई जिले के झाझा शहर के चांदबारी मैदान में शुक्रवार की रात्रि अपराधियों ने 42 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी में रहने वाले विजय कुमार के रूप में हुई है। मृतक भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी का भाई है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग व भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी पूनम कुमारी को भी हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में मृतक की मां शांति देवी ने स्थानीय थाने में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीएसपी भास्कर रंजन ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार की रात्रि करीब 9:30 बजे शांति देवी को अचानक सूचना मिली कि स्थानीय चांदबारी मैदान में उनके पुत्र विजय कुमार उर्फ खुरी की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वे पुत्री कंचन देवी, दामाद बलराम ¨सह, पतोहू व नाती के साथ चांदबारी मैदान पहुंचीं तो उन्होंने वहां विजय को मृत पड़ा देखा। उन्होंने पीपराडीह मुहल्ले के रेवती आशा, स्वप्निल ¨सह, मनीष कुमार, कृष्णमोहन ¨सह व अंजली कुमारी पर थोमस हेम्ब्रम तथा रेलवे कॉलोनी के रोहित कुमार के साथ षड़यंत्र रचकर पुत्र की हत्या कराने का आरोप लगाया है। इनकी पुत्री कंचन देवी और रेवती आशा के बीच वर्षो से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। उसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। झाझा थाने के थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि हत्याकांड में प्रयुक्त तेजधार वाला हथियार,खून से लथपथ कपड़े व मृतक के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना के मुख्य आरोपितों में से अबतक थोमस हेम्ब्रम, रोहित कुमार, पीपराडीह के स्वप्निल कुमार एवं बृजमोहन को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक की पत्नी पूनम कुमारी को हिरासत में लेकर इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी