11 केवी लाइन के सिटी में खराबी, पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

भागलपुर। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:18 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:18 AM (IST)
11 केवी लाइन के सिटी में खराबी, पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
11 केवी लाइन के सिटी में खराबी, पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

भागलपुर। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे 11 केवी लाइन का सिटी खराब होने के कारण आदमपुर फीडर का ब्रेकडाउन हो गया। इस फीडर से जुड़े सभी इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पांच घंटे मशक्कत के बाद शाम चार बजे खराबी को ठीक किया गया। इसके बाद आदमपुर फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति शुरू की गई। लेकिन इसके बाद भी लोगों को निर्बाध बिजली नहीं मिली। एक घंटे ट्रिपिग की समस्या बनी रही। हर दस-पंद्रह मिनट पर ट्रिप कर रहा था। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, भागलपुर आपूर्ति क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता श्रीराम सिंह ने कहा कि गड़बड़ी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

उधर, सबौर ग्रिड से उपकेंद्रों को निर्बाध आपूर्ति के बावजूद लचर व्यवस्था के कारण लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। शिकायत दर्ज कराने पर गड़बड़ी को ठीक करने में दस से बारह घंटे लगाए जाते हैं। मावन दल यह कहकर खासकर शाम ढलने के बाद कहकर खराबी ठीक करने में आनाकानी करते हैं कि विभाग की ओर से तार आदि सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता है। सामान मुहैया कराने के संबंध में शिकायत की जाती है, लेकिन विभागीय अधिकारी उनकी बातों को अनसुनी कर देते हैं। रविवार को इसी तरह का मामला सामने आया है। गड़बड़ी के कारण हाई-लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई। रात आठ बजे सिविल सर्जन उपकेंद्र स्थित कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई गई। एक घंटे बाद मानव दल पहुंचकर गड़बड़ी की जांच की। लेकिन गड़बड़ी को ठीक किए बिना तार और बल्ब लेकर आने की बात कहकर चले गए। इसके बाद वापस नहीं लौटने पर देर रात फिर कॉल सेंटर में फोन कर शिकायत की गई। सहायक अभियंता विवेक कुमार के कहने के बावजूद मानव दल ने गड़बड़ी ठीक नहीं की। इसकी शिकायत करने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता श्रीराम सिंह ने गड़बड़ी को ठीक करने का निर्देश दिया। इसपर सोमवार को बारह घंटे बाद सुबह दस बजे गड़बड़ी को ठीक किया गया। इधर, हाई-लो वोल्टेज के कारण लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। सुबह में कई घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई थी। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि सहायक अभियंता को मामले की जांच कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले मानव दल के खिलाफ कार्रवाई होगी। ट्रांसफार्मर के अर्थिंग व न्यूट्रल की गड़बड़ी के कारण हाई-लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो रही है। जांच कर गड़बड़ी को दुरुस्त करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पोल पर चढ़ाने के तीन साल बाद ही तेल डाला जाता है। दो-ढाई साल में तीन फीसद तेल कमने से दिक्कत नहीं हो सकती है।

chat bot
आपका साथी