Power Crisis in Jamui : मरम्मत के नाम पर हर रोज चार से पांच घंटे तक गुल रहती है बत्ती, लोगों में गहरा रहा आक्रोश

जमुई में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आए दिन शहर में चार से पांच घंटा तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में तार का टूटना तो आम बात है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:23 PM (IST)
Power Crisis in Jamui : मरम्मत के नाम पर हर रोज चार से पांच घंटे तक गुल रहती है बत्ती, लोगों में गहरा रहा आक्रोश
जमुई में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

 संवाद सहयोगी, जमुई। मरम्मत के नाम पर आए दिन बिजली की कटौती से लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। 33 हजार केवी की तार टूटने एवं लोकल फाल्ट की लगातार शिकायत से लोग बिजली विभाग की कार्य पद्धति पर सवाल उठाने लगे हैं। लोगों को कहना है कि विगत दिनों विभाग ने 33 हजार केवी तार एवं पोल की मरम्मत के नाम पर बिजली की कटौती की थी लेकिन इसके बावजूद तार टूटने व लोकल फाल्ट की समस्या कायम है। लोग कहते हैं कि इससे समझा जा सकता है कि विभाग किस प्रकार का कार्य कर रही है।

विदित हो कि आए दिन शहर में चार से पांच घंटा तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मासम में कभी तार टूटू कर गिरते हैं तो कभी ग्रिड फीडर में खराबी हो जाती है। इस कारण भी अक्सर पावर कट की समस्या आती है। उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब लोगों का सब्र जवाब देने लगा है।

अभी नहीं मिलने वाली है राहत

बिजली कटौती की समस्या से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने के आसार दिख रहे हैं। दरअसल, बारिश का मौसम होने के कारण पुराने और जर्जर तार पर बारिश की बूंद गिरने से डिस्क पंक्चर होने लगता है और लाइन जर्क कर जाता है। जर्क की वजह से तार टूट जाते हैं। तार बदलने में विभाग को घंटों लग जाता है।

लोकल फाल्ट भी बना है समस्या का कारण

लोकल फाल्ट के कारण ज्यादा परेशानी होती है। बारिश में पानी की बूंद इंसुलेटर पर गिरने के कारण यह पंक्चर हो जाता है। वहीं कई जगह तार पुराने होने के कारण जर्क होने तथा लोड बढऩे पर तार टूट जाता है। इसके बाद बिजली की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है।

जमुई: खैरा प्रखंड में भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति का विभागीय दावा फेल साबित हो रहा है। हल्की बारिश व हवा चलने पर यहां कई घंटे तक बिजली काट दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खैरा प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामानंद ङ्क्षसह ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं तो किसानों को खेतों की ङ्क्षसचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड में कई जगहों पर किसान बिजली आधारित पंप से अपने खेतों की ङ्क्षसचाई करते हैं। इस वक्त धान रोपणी का कार्य चल रहा है लेकिन बिजली की कटौती से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जदयू अध्यक्ष ने विभाग से किसानों के हित के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी