यहां योगी नहीं नीतीश मॉडल ही चलेगा : गोपाल मंडल

भागलपुर। गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल कुछ दिनों की शांति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 02:28 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 02:28 AM (IST)
यहां योगी नहीं नीतीश मॉडल ही चलेगा : गोपाल मंडल
यहां योगी नहीं नीतीश मॉडल ही चलेगा : गोपाल मंडल

भागलपुर। गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर गर्जना कर हिला दिया। उन्होंने कहा कि हमलोग छोटा दल नहीं हमारे नेता नीतीश कुमार का नाम देश कौन पूछे विदेशों में भी है। अंतर है? कि वह भड़-भड़ नहीं बोलते। जो भी बोलते मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद बोलते हैं। इसलिए दूर-दूर तक विवादों से उनका नाता नहीं रहता। बिहार में देखिए उनके नेतृत्व में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। झारखंड के अलग होने के बाद कुछ था अपने बिहार में। नीतीश कुमार जब से आए देखिए पुल-पुलिया, जल-नल सबकुछ हो गया। एक सवाल कि यहां अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। यहां भी यूपी के योगी माडल की जरूरत है। इसपर गोपाल मंडल तैश में आ गए। उन्होंने कहा कि यहां योगी माडल नहीं केवल नीतीश माडल चलेगा। यहां कोई मलखान सिंह और फूलन देवी या कोई शोले फिल्म नहीं है। पहाड़ी और जंगल एरिया भी नहीं है। खूंखार बदमाश नहीं है। यहां अपराध करने वाले सामने आ जाए तो उसे हम भी मार देंगे। यहां विधि-व्यवस्था अन्य राज्यों की अपेक्षा सही है। अपराध कहां नहीं है? लेकिन अपराधियों से निपटने के लिए मानवाधिकार का उलंघन सही नहीं। कानून का सख्ती से पालन होता है, अपराधी मांद में चले जाते हैं। विधायक ने कहा कि किसान सम्मेलन, किसानों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाओं को लागू करा रहे हैं। यहां विकास हो रहा है। यह सब नीतीश माडल का करामात है। यहां एसटीएफ ही काफी है? बदमाशों को काबू पाने के लिए। हमारे सामने भी अपराधी आएंगे तो उसे मार गिराएंगे। हमारे पास भी लाइसेंसी बंदूक है। एक सवाल के जवाब में कि आप भी कभी कभार अपने नेता नीतीश कुमार से नाराज हो जाते हैं, उन्होंने कहा नहीं-नहीं। ऐसा कदापि नहीं हो सकता। विरोधी लोग अरहिन ऐसे बोलते हैं। नीतीश कुमार हमें दियारा की तपती भूमि से राजनीति में लाएं। गरीब-गुरवा के बेटे को नेता बनाया। आज न कल मंत्री भी बना देंगे। बीजेपी बड़ी पार्टी है, इससे क्या प्रेशर बन रहा है? इस सवाल जवाब में विधायक ने कहा नहीं, बिल्कुल नहीं। नीतीश कुमार पर कोई प्रेशर नहीं। वह तो मुख्यमंत्री बनना तक नहीं चाह रहे थे। विधायक दल की बैठक में साफ कह दिया था। देखिए हमारे नेता नीतीश कुमार को एक सीमा तक झुकाया जा सकता है। वह भी जनहित के मुद्दे पर ही उन्हें झुकाया जा सकता। यह बात सूबे की एक-एक जनता जानती है। यहां सब शांति है। उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी