लोजपा 143 विधानसभा सीटों पर कर रही तैयारी

लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में वर्तमान परिस्थिति की जरूरत को देख 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए लोजपा परिवार के सभी सदस्य कमर कसकर तैयार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 06:53 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 06:53 AM (IST)
लोजपा 143 विधानसभा सीटों पर कर रही तैयारी
लोजपा 143 विधानसभा सीटों पर कर रही तैयारी

भागलपुर। लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में वर्तमान परिस्थिति की जरूरत को देख 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए लोजपा परिवार के सभी सदस्य कमर कसकर तैयार हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को इस पर अंतिम निर्णय लेना है। उक्त बातें गुरुवार को लोजपा छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा ने कहीं। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यामिनी मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, संगीता तिवारी, नीरज मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी