लखीसराय में होटल पर पुलिस का छापा, चार युवक-युवतियां पकड़े गए, पहले भी गंदा काम के लिए बदनाम रहा है यह होटल

लखीसराय पुलिस ने शहर के एक होटल में छापा मारा है। इस होटल में गंदे काम किए जा रहे थे। पुलिस ने चार युवक और युवतियों को भी हिरासत मे लिया है। उन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 03:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 03:13 PM (IST)
लखीसराय में होटल पर पुलिस का छापा, चार युवक-युवतियां पकड़े गए, पहले भी गंदा काम के लिए बदनाम रहा है यह होटल
लखीसराय पुलिस ने शहर के एक होटल में छापा मारा है।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। शहर के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित होटल शांति इन में चल रहा था देह व्यापार का धंधा। पुलिस ने जब शुक्रवार को होटल में रेड किया तो होटल के अलग-अलग कमरे से संदिग्ध अवस्था में दो युवक और दो युवतियां बरामद हुई। पुलिस चारों को कबैया थाना में लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने होटल के मालिक साधु शरण साव को भी हिरासत में ले लिया है। जानकारी हो कि कुछ साल पूर्व भी पुलिस ने होटल शांति इन में छापामारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था तथा कई जोड़ी युवक युवतियों को पकड़ा था। एक बार फिर उसी होटल से लड़का-लड़की के पकड़े जाने से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पकड़े गए युवक-युवतियों के मां-बाप को बुलाया गया

मिली जानकारी के अनुसार कबैया पुलिस को कई दिनों से होटल शांति इन में देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना पर कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने होटल शांति इन में छापामारी कर होटल के हर कमरे की तलाशी लेनी शुरू की तो वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने होटल के एक कमरे से बालगुदर गांव के राहुल कुमार को और दूसरे कमरे से चानन थाना क्षेत्र के जनकीडीह बेलदरिया निवासी पंकज कुमार को आपत्तिजनक अवस्था में लड़की के साथ हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बरामद लड़का लड़की के माता पिता को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पहले भी बदनाम रहा है यह होटल

गंदे कामों को लेकर यह होटल पहले भी बदनाम रहा है। दरअसल, पहले भी यहां पर पुलिस का रेड हुआ था। उस वक्‍त भी कई लड़के लड़की पकड़े गए थे। उस वक्‍त भी इसको लेकर खूब चर्चे हुए थे। लेकिन इस बार फ‍िर उसी होटल में इस तरह की कार्रवाई की खूब चर्चे हो रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी