पुलिस जीप ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत, मुंगेर में जमकर बवाल

मुंगेर में पुलिस जीप से महिला की मौत के जमकर बवाल हो रहा है। लोगों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस जीप काफी तेज रफतार में थी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:18 PM (IST)
पुलिस जीप ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत, मुंगेर में जमकर बवाल
घटना के बाद मौके पर पहुंच कर घटना की जांच करती पुलिस। जागरण।

संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर)। नक्सल प्रभावित लडै़याटांड थाना क्षेत्र के बंग्लवा बाजार में रविवार की रात पुलिस की पुलिस वाहन से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस वाहन का चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। काफी भीड़ हो गई। ऐसे में लगभग डेढ़ तक मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही लड़ैयाटांड पुलिस पहुंची, स्वजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

पोस्‍टमार्टम के लिए पुलिस ने भेेजा शव  

आश्वासन के बाद ग्रामीण मानें। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीआे ने जांच के बाद हर संभव मुआवजा देने की बात कही है। सितया देवी बंगलवा बाजार से अपने घर सराधी की ओर जा रहा थी। ग्रामीणों ने बताया कि दशरथपुर से सखोल की ओर जवानों को लेकर एक व्रज वाहन तेज रफ्तार में जा रही थी। महिला इसके चपेट में आ गई।

थानाध्‍यक्ष बोले- आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई 

लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों से पुलिस वाहन से किसी महिला के कुचलने की सूचना मिली थी।इस संबंध में मृतक के स्वजनों की ओर से किसी तरह का लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संदर्भ में सीअो से बातचीत हुई है, जांच के बाद स्वजनों को उचित मुआवजा मिलेगा। 

तुरंत जुट गई लोगों की भीड़ 

जिस वक्‍त घटना हुई उस वक्‍त थोड़ी दूर पर लोग खड़े थे। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद भी पुलिस वाहन को वहां से लेकर चालक फरार हो गया। इसके बाद लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा। लोगों ने बताया कि वाहन काफी तेज रफतार में थी। अगर वाहन की रफतार कम होती तो ये घटना नहीं होता। साथ ही उन लोगों ने स्‍थानीय थाने पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस अधिकारियों की माने तो घटना की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी