Police Commemoration Day: कटिहार पुलिस और ITBP जवानों ने याद शहीदों को किया याद, शहादत को सलाम

Police Commemoration Day कटिहार में बिहार पुलिस के जवानों ने जहां अपने साथी शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत पर उन्हें नमन किया। वहीं ITBP जवानों ने इस वर्ष शहीद हुए 45 जवानों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धाजंलि दी।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:54 PM (IST)
Police Commemoration Day: कटिहार पुलिस और ITBP जवानों ने याद शहीदों को किया याद, शहादत को सलाम
Police Commemoration Day: है नमन उनको, जिनके सामने बौना हिमालय।

संवाद सूत्र, कटिहार। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस पर एक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले एक वर्ष में शहीद हुए सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। उक्त अवसर पर परेड का संचालन सूबेदार मु. सिराजुद्दीन ने किया। परेड में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार उपस्थित थे। शोक परेड में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि, पुलिस उपाधीक्षक यातायात जयप्रकाश नारायण, परिचारी प्रवर आनंद कुमार एवं अन्य सभी परिचारी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

बिहार में विगत वर्ष 2020-21 में बिहार पुलिस के कुल 35 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी है। जिनमें सात पुलिस पदाधिकारी कर्मी अपने कर्तव्यों के निष्पादन के दौरान घटित घटनाओं में तथा 28 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी कोविड-19 से संक्रमित होकर अपना सर्वोच्च बलिदान राज्य की सेवा में समर्पित किया है। कटिहार जिले से सिपाही सोहन लाल मंडल ने कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है। दिनांक 26 फरवरी 21 को कटिहार जिला अंतर्गत फलका थाना क्षेत्र में गोपाल पट्टी चौक के समीप एसएच 77 पर गश्ती के दौरान अनियंत्रित ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण घटनास्थल पर ही दिवंगत हो गए थे।

ITBP जवानों ने दी सलामी

संवाद सूत्र, कोढ़ा (कटिहार)। 48 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को याद कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 2020 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 54 पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए थे। जिन्हें शहीद दिवस पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा याद करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उप सेनानी जीडी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर हम सभी अपने शहीद साथियों को याद करते हैं और सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी एक परिवार की तरह होते हैं। उनके सुख दुख में हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। इस दौरान गृह मंत्रालय भारत सरकार के परिपत्र को पढ़कर उपस्थित पदाधिकारी के सामने सुनाया गया। इस मौके पर डॉ रितु शर्मा, अशोक कुमार ,आनंद जैन, सहायक सेनानी सहित पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी