बिहार के जमुई में हार्डकोर नक्‍सली को पुलिस ने पकड़ा, सिद्धू कोढ़ा का था सहयोगी

जमुई में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने कुख्‍यात अपराधी दासो कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। दासो वर्ष 2015 के आसपास नक्सली नेता सिद्धू कोड़ा के साथ चलता था और उसका अहम सहयोगी माना जाता था।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:27 PM (IST)
बिहार के जमुई में हार्डकोर नक्‍सली को पुलिस ने पकड़ा, सिद्धू कोढ़ा का था सहयोगी
नक्‍सली दासो कोड़ा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

जागरण संवाददाता, जमुई)। चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमोरिया पंचायत के बरमोरिया गांव से पुलिस ने नक्सली दासो मुर्मू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार नक्सली चकाई थाने में दर्ज एक नक्सल हत्या मामले में आरोपित है। बताया जाता है कि रविवार की अहले सुबह सीआरपीएफ एवं चकाई पुलिस द्वारा बरमोरिया पंचायत में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को नक्सल मामले के आरोपी बरमोरिया निवासी दासो मुर्मू के घर पर रहने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही चकाई पुलिस ने सीआरपीएफ के सहयोग से बरमोरिया गांव से नक्सली दासो मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। करीब तीन साल पूर्व बरमोरिया गांव में जमीन विवाद में एक पक्ष की महिला की नक्सलियों ने पीटकर एवं गर्म पानी डालकर हत्या कर दी थी और शव को बरमोरिया जंगल मे गाड़ दिया गया था। बाद में पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गाड़े गए शव को बरामद किया था। इस मामले में कई नामजद सहित अज्ञात नक्सलियों को आरोपित बनाया गया था। इसी मामले में गिरफ्तार दासो मुर्मू को पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

इधर, पुलिस के वरीय अधिकारी गिरफ्तार नक्सली दासू मुर्मू से पूछताछ कर रहे हैं। दासो वर्ष 2015 के आसपास नक्सली नेता सिद्धू कोड़ा के साथ चलता था और उसका अहम सहयोगी माना जाता था। एएसपी अभियान सुधांशु कुमार ने भी दासो की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस अभियान में चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, अवर निरीक्षक संजय यादव एवं चकाई सीआरपीएफ कैंप के डिप्टी कमांडेंट अविनाश चंद्र राय शामिल थे।

chat bot
आपका साथी