जमुई में तीन साथियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्‍यात धर्मा पासवान, राइफल, पिस्टल और गोली बरामद

जमुई पुल‍िस ने अपराध‍ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुल‍िस ने तीन साथियों के साथ कुख्‍यात अपराधी धर्मा पासवान को पकड़ ल‍िया है। इस दौरान पुल‍िस ने राइफल पिस्टल और गोली बरामद किया है। पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:04 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:04 AM (IST)
जमुई में तीन साथियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्‍यात धर्मा पासवान, राइफल, पिस्टल और गोली बरामद
जमुई में कुख्‍यात अपराधी को पुल‍िस ने पकड़ ल‍िया। हथियार बरामद।

संवाद सहयोगी, जमुई। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सौदीपी गांव से कुख्यात अपराधी धर्मा पासवान सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में धर्मा पासवान के अलावा झाझा थाना क्षेत्र के धमना निवासी रोहित गोस्वामी, छापा निवासी सोनू कुमार पासवान एवं लखीसराय जिला के अमारा गांव निवासी अमित पासवान शामिल है। इनके पास से पुलिस ने तीन राइफल, तीन पिस्टल और भारी मात्रा में गोली एवं मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने की है। एसपी ने बताया कि धर्मा पासवान की भाभी आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद से चुनाव लड़ने वाली है। इसी को लेकर धर्मा पासवान अन्य साथियों के साथ चुनाव में बल प्रयोग करने के लिए अपने घर पर हथियारों का जखीरा बरामद कर रहा था। इसकी भनक पुलिस को लग गई। जिसके बाद एक टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी की गई। जहां से सभी अपराधियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि धर्मा पासवान के खिलाफ लक्ष्मीपुर और झाझा थाने में कई संगीन मामले दर्ज हैं।उसके साथ गिरफ्तार अन्य का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। किसी भी हाल में पंचायत चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

यहां बता देंं क‍ि कारू पासवान हत्याकांड में धर्मा पासवान नामजद आरोपी है। हाल ही में झाझा थाना क्षेत्र के चांदमारी में कारू पासवान की हत्या हुई थी। इस मामले में भी धर्म पासवान का नाम प्राथमिकी में दर्ज है। इसके अलावा धर्मा पर कई और आरोप लगे हैं। जमुई में हुई कई घटनाओं के वे आरोपी हैं। पु‍ल‍िस को काफी लंबे समय से उसकी तलाश थी। इस संबंध में पुल‍िस ने कहा कि पंचायत चुनाव में धर्मा पासवान की आपराध‍िक गत‍िविधियां बढ़ सकती थी। पुल‍िस को गिरफ्तारी के बाद राहत मिली है।  

chat bot
आपका साथी