PM Modi’s Birthday: भागलपुर में ऐसे सेलीब्रेट किया गया प्रधानमंत्री का बर्थडे, BJP नेताओं में दिखा उत्साह

PM Modi’s Birthday भागलपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना के करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए। गुरुधाम के अलावा बूढ़ानाथ मंदिर से जुड़े सभी पंडितों ने मंत्रोचार कर उनके सुख समृद्धि और देश की तरक्की में उनकी भागीदारी के लिए कामना की।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:30 PM (IST)
PM Modi’s Birthday: भागलपुर में ऐसे सेलीब्रेट किया गया प्रधानमंत्री का बर्थडे, BJP नेताओं में दिखा उत्साह
PM Modi’s Birthday: भागलपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। PM Modi’s Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार गौशाला प्रांगण में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में 71 कुंडीय हवन, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर, भंडारा, वस्त्र वितरण आदि कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, सूबे के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 71 हवन कुंड के पास पार्टी कार्यकर्ता यजमान बनकर हवन किया। इस मौके पर उपस्थित सेवा बस्ती के लोगों को धोती, साड़ी वितरण किया गया। साथ ही थैले में अनाज भी लोगों को दिया गया।कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में दिव्यांगजन भी पहुंचे हुए थे।

हिंदू समाज के सभी वर्ण व्यवस्था के साथ-साथ कई मुस्लिम समाज के लोग भी इस उत्सव में भाग लिए।प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन के अवसर पर 71 किलो का लड्डू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को काटकर खिलाया। गौशाला प्रांगण मोदी के तस्वीर के कटआउट व साज सज्जा से चमक उठा। भूमि सुधार मंत्री एवं भागलपुर के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री खास करके गरीबों वंचितों का विशेष चिंता करते हैं जो हमारे लिए प्रेरणा की बात है। इसलिए आज पार्टी के द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान देने का काम किया गया।

वहीं क्षेत्रिय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ ने कहा कि हमारी संस्कृति सदैव उत्सवों में लोगों को जोड़ने की रही है और सम्मान देने की। इसलिए आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भागलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने बहुत ही सुंदर पहल की है, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। यह भव्य आयोजन के लिए भागलपुर के सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि हम सभी भागलपुर भाजपा के कार्यकर्ता अपने प्रधानमंत्री के स्वस्थ,दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना के निमित्त आज हवन किए। जिसमें गुरुधाम के अलावा बुढ़ानाथ मंदिर से जुड़े सभी पंडितों ने मंत्रोचार कर उनके सुख समृद्धि और देश की तरक्की में उनकी भागीदारी के लिए कामना किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रुप में मनाते आ रही है। लेकिन इस बार नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल का 20 वर्ष पूरा हो रहा है और प्रथम बार उन्होंने मुख्यमंत्री पद का शपथ सात अक्टूबर को लिया था। इसलिए 20 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में भाजपा देश भर में 20 दिनों तक यानी सात अक्टूबर तक लगातार सेवा समर्पण अभियान के तहत कार्यक्रम करेगी। तत्पश्चात दोनों अतिथियों ने खलीफाबाग चौक स्थित लगे प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कहलगांव विधायक पवन यादव, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, विधान पार्षद डॉ एनके यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, दिलीप निराला संतोष कुमार, विपुल सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस मंडल, संजीव सिंह,चिकित्सा मंच के संयोजक डॉ संजय सिंह, मंच व्यवसाय मंच के संयोजक दीपक शर्मा, कुणाल सिंह, शशि कुमार, शरद सालारपुरिया, नीरज शुक्ला, बंटी यादव, अर्जित शाश्वत चौबे, किरण सिंह, मुकेश हरि, गुड्डू राय, राजेश टंडन, कुन्दन सिंह, मुकुल कुमार आदि शामिल रहे।

ईश्वरनगर में कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से प्रधानमंत्री का जन्‍मदिन मनाया। इस मौके पर भारत माता की आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बिनोद सिन्हा,प्यारे हिन्द,प्राणिक वाजपेयी,राजीव राय, सिद्धार्थ,दिनेश ,रोशन,मनीष,धीरज प्रकाश एवं संतोष कुमार लगे थे

chat bot
आपका साथी