महिलाओं को छेड़ने वाले दो बच्चों के बाप का मुंडवाया गया सिर, मुंह पर पोती गई कालिख, बांका में जमकर हुई पिटाई

बिहार के बांका में दो बच्चों के बाप का सिर मुंडवा कर गांवभर में घुमाया गया। यही नहीं उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई। आरोप है कि वो गांव की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। अपनी इसी हरकत को अंजाम देने के लिए वो एक घर में...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:28 PM (IST)
महिलाओं को छेड़ने वाले दो बच्चों के बाप का मुंडवाया गया सिर, मुंह पर पोती गई कालिख, बांका में जमकर हुई पिटाई
चेहरे पर पोती गई कालिख, मुंडवा दिया गया सिर...

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। थाना क्षेत्र के एक महादलित टोला में एक रंगीन मिजाज युवक को गलत नीयत से घर में घुसना महंगा पड़ गया। पहले तो घरवालों ने पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद सिर मुंडवाकर और कालिख पोतकर पूरे टोले में घुमाया गया। कुछ युवाओं द्वारा इसकी फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी किया है। वहीं, आरोपित युवक को घंटों तक पैर हाथ रस्सी से बांधकर रखा गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर एएसआई मृत्युंजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि आरोपित युवक दो बच्चे का पिता है। वैसे, युवक ने किसी के घर में घुसने की घटना से इन्कार किया है।

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात गांव के ही बमबम दास गलत नीयत से घुस गया। इसकी भनक घरवालों को लग गई। जब स्वजनों के जगने की आहट हुई तो आरोपित बगलगीर घर के एक कमरे में घुस गया। लेकिन कुछ पड़ोसी महिलाओं ने उसे कमरे में छुपते हुए देख लिया। इसके बाद घर व पड़ोस की महिलाओं ने एकजुट होकर उसे पकड़ कर पिटाई की। शनिवार सुबह आरोपित के सिर को आधा मुंडन कर कालिख पोतकर घुमाया है। पीड़ित स्वजनों ने बताया कि आरोपित ने आधा दर्जन से अधिक बार घर की महिलाओं के आबरू पर हमला करने का प्रयास किया है। उसके डर से हमलोग रतजगा करते थे। इलाके में इस मामले के बाद से चर्चा बनी हुई है मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है घायल हुए आरोपी का इलाज करवाया जा रहा है।

इधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया घटना की लिखित शिकायत पीड़ित स्वजन द्वारा किए जाने पर आरोपित खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। आरोपित के साथ भी मारपीट की गई है। जिसका इलाज कराया जा रहा है। मामले के बाद से इलाके में चर्चा जोरों पर है।

chat bot
आपका साथी