धरती पर छाएगी यादों की हरियाली

विश्व पर्यावरण दिवस पर दैनिक जागरण ने शहर के लोगों से एक पौधा एक याद अभियान के तहत पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:10 AM (IST)
धरती पर छाएगी यादों की हरियाली
धरती पर छाएगी यादों की हरियाली

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस को यादगार बनाने के लिए शुक्रवार को लोगों ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया। इस उम्मीद से कि आज के ये पौधे कल जब पेड़ बनेंगे तो धरती पर उनकी यादों की हरियाली छा जाएगी।

एक पौधा, एक याद अभियान के तहत दैनिक जागरण ने लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की थी। जागरण की अपील के बाद सैकड़ों लोगों ने अपने परिवार के साथ घर, सड़क किनारे या छत पर पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद लोगों ने परिवार के साथ समूह में फोटो भी खिचवाए। सभी लोगों ने पौधे लगाकर दैनिक जागरण को तस्वीरें भी भेजी। बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह दिखा। अभिभावकों ने बच्चों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। लोगों ने दैनिक जागरण के वाट्सएप ग्रुप पर अपने विचार भी भेजे। इस दौरान कई बच्चों ने जन्मदिन पर एक-एक पौधे लगाने की बात कही। स्वजनों ने बच्चों को ग्लोबल वार्मिग के बारे में बताया, साथ ही सुरक्षित वातावरण के लिए पौधारोपण कितना जरूरी है, इसके बार में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अभियान के तहत पौधा लगाने वाले बच्चों और अभिभावकों को दैनिक जागरण की ओर से पर्यावरण के प्रहरी का सम्मान दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी