जाम से कराह रहीं जमुई की सड़कें... रोड पर गाडि़यों के पार्किंग से हर दिन लग रहा जाम, प्रशासन बेखबर

जमुई में जाम की समस्‍या और गंभीर होती जा रही है। रोड पर गाडि़यों की पार्किंग से हर दिन जाम लग रहा है। लेकिन प्रशासन बेखबर है। वहीं शहर के लोगों को खास कर दोपहर में सबसे अधिक...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 04:35 PM (IST)
जाम से कराह रहीं जमुई की सड़कें... रोड पर गाडि़यों के पार्किंग से हर दिन लग रहा जाम, प्रशासन बेखबर
जमुई में जाम की समस्‍या और गंभीर होती जा रही है।

संवाद सहयोगी, जमुई। नगर वासियों के लिए जाम की समस्या नासूर बन गई है। आम राहगीरों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ रहा है। नगर में ऐसा कोई भी चौक चौराहा एवं सड़क नहीं है, जहां जाम की समस्या से लोग परेशान नहीं हो रहे हैं। सड़क किनारे ढेला व फुटपाथ पर दुकानदार का कब्जा हो गया है ,दो पहिया व चार पहिया वाहनों को मुख्य बाजार व सड़कों पर खड़ा करना ही जाम का प्रमुख कारण है।

इस विकट समस्या पर नगर प्रशासन एवं जिला के आला अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण जाम में फंस कर आम लोग परेशान होना दिनचर्या बन गया है । जाम का दूसरा कारण शहर के मुख्य बाजारों के समीप में न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही ट्रैफिक पुलिस की मुकम्मल व्यवस्था। मुख्य बाजार में नो एंट्री का बोर्ड शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।

सोमवार को महाराजगंज चौक से कचहरी रोड में जाम में फंसकर चिलचिलाती धूप में आम लोग परेशान नजर आ रहे थे। महिसौड़ी चौक से कचहरी रोड पर दोपहर के समय सड़क पर गाडिय़ों की लंबी कतारें खड़ी हो गई और लोग जाम में परेशान होते रहे। महाराजगंज मुख्य बाजार, पुरानी बाजार, खैरा मोड़, बोधवान तालाबा, कचहरी रोड, अतिथि पैलेस रोड के अलावा अन्य जगहों पर रुक-रुक कर जाम से लोग पूरे दिन जूझते रहे। मिनटों का सफर घंटों में तय करने को स्थानीय लोग मजबूर हो रहे हैं।

कहते हैं स्थानीय लोग

चैंबर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष चंद्रदेव ङ्क्षसह, वर्तमान अध्यक्ष डा. सुनील केसरी, सचिव शंकर साह, लायंस क्लब के सचिव श्रीकांत केसरी, नितेश केसरी, संजय चौरसिया,सहित अन्य लोगों का कहना है कि नगर ोमें जाम की समस्या नासूर बन गई है। महाराजगंज बाजार, महिसौड़ी चौक में प्राय: जाम जाम से जूझना पड़ता है। जिससे लोगों को खरीदारी करने व आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कचहरी रोड, थाना रोड के अलावा अन्य जगहों पर सड़क के दोनों किनारे बने फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा का चलन जाम का कारण बनते जा रहा है। जिससे पैदल चलने वाले आम यात्री परेशान होते हैं।

पंचायत चुनाव में व्यस्तता होने के कारण नो एंट्री का पालन कराने में परेशानी हो रही है। जल्द ही वरीय पदाधिकारियों से वार्ता कर शहर में जाम की समस्या से आम लोगों को निजात दिलाया जाएगा। - मृत्युंजय कुमार, नप कार्यपालक पदाधिकारी, जमुई

chat bot
आपका साथी