पेंटिंग के जरिये बच्चों ने दिए शांति का संदेश

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम की ओर से बुधवार को एसकेपी विद्या विहार स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 75 छात्र-छात्राएं शामिल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 01:30 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:18 AM (IST)
पेंटिंग के जरिये बच्चों ने दिए शांति का संदेश
पेंटिंग के जरिये बच्चों ने दिए शांति का संदेश

भागलपुर। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम की ओर से बुधवार को एसकेपी विद्या विहार स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 75 छात्र-छात्राएं शामिल हुई। बच्चों को विश्व शांति संदेश पर आधारित पेंटिंग बनाने को कहा गया था। बच्चों ने अपनी सोच और विवेक से एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाए।

प्रतियोगिता में छात्राओं की पेंटिंग को लोगों ने सराहा। बच्चों के बीच बिस्कुट और टॉफियां बांटी गई। बेहतर पोस्टर बनाने के लिए चार बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम अंकिता प्रिया, दूसरा शुभम कुमार, तीसरा खुशबू कुमारी और चौथा सोनी को मिला। इससे पूर्व इसका शुभारंभ पार्षद डॉ. प्रीति शेखर, पंकज टंडन, मणिकात, रानी सहाय, लायंस अध्यक्ष सुमित कुमार जैन ने किया। प्रोजेक्ट निदेशक लाली सराओगी, अंबिका डालमिया शेखर, प्रीति ने बाल दिवस पर विचार रखे। इस मौके पर रीना जैन, तृप्ती शर्मा, प्रज्ञा, बरखा बुधिया, शिखा डोकानिया, जय कुमार जैन और अभिषेक डोकानिया सहित कई थे।

chat bot
आपका साथी