भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 08:57 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 08:57 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती

भागलपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती मनाई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी 21 मंडल के लगभग 700 बूथों पर पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई। इस दौरान भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीनदयाल की जीवनी, उनके एकात्म मानव दर्शन, जनसंघ, वर्तमान भारतीय जनता पार्टी आदि विषयों पर जानकारी दी।

संघ की शाखा से निकलने वाले दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक के साथ-साथ राष्ट्रधर्म पत्रिका के संपादक रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाडे ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी हम सबों के लिए आजीवन मार्ग प्रशस्त करती रहेगी और उनके बताए मागरें को हम आत्मसात करते रहें, यही हमारी उपलब्धि होगी।

कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा पालक हरवंश मणि सिंह, जिला महामंत्री सरस्वती कुमार, विजय कुशवाहा, मुकेश सिंह, दिलीप निराला, संतोष कुमार, कन्हाई मंडल, आनंद शुक्ला, प्रो. किरण सिंह, प्रो. आशा ओझा, सोनू घोष, डॉ. प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, रोशन सिंह, अभिनव कुमार, अरुणिमा सिंह, भरत साह, पिंटू मंडल, राज कुमार पाजियारा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी