सुपौल में विवाद सुलझाने गए पंच की हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सुपौल में मामूली विवाद को सुलझाने गए पंच की कुछ लोगों ने हत्‍या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपितों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 01:38 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 01:38 PM (IST)
सुपौल में विवाद सुलझाने गए पंच की हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सुपौल में विवाद सुलझाने गए पंच की हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सुपौल, जेएनएन। एक मामूली विवाद को सुलझाने पर पंच की ही उग्र लोगों ने पीटपीट कर हत्‍या कर दी। यह घटना सुपौल की है। गेंहू की फसल को बकरी ने खेत में खा लिया। इसी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसकी सूचना पंच को मिली तो वे इस विवाद को सुलझाने वहां गए।

जानकारी के अनुसार बकरी के गेंहू खाने को लेकर उठे विवाद में पंचायत करने आये पंच को खंती की प्रहार कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जदिया पंचायत के वार्ड नं दो की है। जहां शुक्रवार की रात बुचन राय तथा दिनेश राय के बीच दिन में बकरी द्वारा गेहूं खाने को लेकर हुए विवाद को लेकर पंचायत की जा रही थी। इसी दौरान दिनेश राय जो बर्तमान में छातापुर थाना क्षेत्र के चरने गांव मे होमगार्ड के पद पर तैनात है तथा बुचन राय के बीच गाली गलौज शुरु हो गयी। पंचों के द्वारा दोनों को रोकने का प्रयास किया गया। किंतु इसी दौरान दोनों ही ओर से लाठी तथा खंती से मारपीट शुरू हो गई।

पंचायत में शामिल 65 वर्षीय बेचन राय के द्वारा दोनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान दिनेश राय के पुत्र कारी राय द्वारा किये गए खंती के प्रहार से बेचन राय का सर फट गया। इलाज के दौरान त्रिवेणीगंज में उनकी मौत हो गयी। इस घटना में सुरेन्द्र राय तथा बौकु राय भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका त्रिवेणीगंज में इलाज चल रहा है। इधर घटना को लेकर शनिवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा जदिया बलुवा पथ हाइवे 91 को जाम कर दिया गया। बाद में थानाध्यक्ष तथा स्थानीय प्रतिनिधियों के प्रयास के बाद जाम हटाया जा सका। घटना को लेकर बेचन राय के पुत्र अशोक राय के बयान पर जदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांड संख्या 149/20 में दर्ज प्राथमिकी में कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी