बिहार में रह रही पाकिस्तानी महिला की मौत, बांका में 2022 तक थी रुकने वाली!

बिहार में एक पाकिस्तानी महिला की मौत हो गई है। महिला का वीजा 2022 तक था। वो बांका जिले में रह रही थी। मामले की जानकारी जिला स्तर पर पहुंचा दी गई है। आगे इंडियन एंबेसी को भी इस बात की सूचना देने की पहल की जा रही है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:11 AM (IST)
बिहार में रह रही पाकिस्तानी महिला की मौत, बांका में 2022 तक थी रुकने वाली!
बिहार के बांका जिले में अपने मायके में रह रही थी पाकिस्तानी महिला।

संवाद सूत्र, धोरैया, बांका। जिले के धनकुंड ओपी के बबूरा गांव अपने मायके में रह रही पाकिस्तानी वृद्धा नसीमा खातून का रविवार को निधन हो गया है। वह 87 वर्ष की थी और पिछले 11 साल से वीजा पर बबूरा गांव में अपने भाई के घर रह रही थी। उसने 2022 तक का वीजा हासिल कर रखा था। नसीमा के तीन भाई वसीम अहमद, जसीम अहमद और युसूफ अहमद अपने पूरे परिवार के साथ बबूरा में रहते हैं। नसीमा का जन्म 11 दिसंबर 1934 में बबूरा के हाजी याकूब के घर हुआ था।

हाजी याकूब ने अपनी पुत्री की शादी पाकिस्तान में की थी। लेकिन पति की मौत के बाद 2010 में वीजा बनवा कर नसीमा अपने भाई के घर बबूरा आ गई थी। थाना के आरक्षी निरीक्षक जय कुमार सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी महिला की स्वाभाविक मौत अपने भाई के घर पर हो गई है। महिला का दो फरवरी 2022 तक का वीजा है। मौत की सूचना जिला को भेज दी गई है। इस संदर्भ में भारतीय दूतावास को भी खबर देने की बात की जा रही है। ताकि इंडियन एंबेसी पाकिस्तान को इस मामले की जानकारी दे सके।

बांका में भाई-भाई के बीच मारपीट

बांका जिले के कोरिया पंचायत के धबोनी गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सहोदर भाई को गंभीर रूप से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी हरेंद्र यादव कावंरिया पथ के तिनसिमानी मोड़ के समीप निजी जमीन पर दो दिन से निर्माण कार्य कर रहा था। रविवार को अचानक उसका अपना भाई शैलेंद्र यादव ने घर का निर्माण कार्य रोक दिया। इसी बात पर दोनों भाइयों के बीच मारपीट में दौरान शैलेंद्र यादव जख्मी हो गया। जख्मी ने थाना में आवेदन देकर अपने भाई हरेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी