दिल्ली में पकड़ा पाकिस्तानी आतंकी-कई खुलासे! बिहार के किशनगंज का कौन था वो सरपंच? कैसे मिली भारतीय नागरिकता?

दिल्ली में पकड़े गए आतंकी मो. अशरफ ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। लंबे समय से भारत में नापाक वारदातों में इसने षड्यंत्र रचने में अहम रोल अदा किया है। भारतीय नागरिकता कैसे मिली? अधिकारी समेत बिहार के किशनगंज के जिस गांव में उसने पनाह ली हर एक बिंदु पर...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 03:14 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 03:55 PM (IST)
दिल्ली में पकड़ा पाकिस्तानी आतंकी-कई खुलासे! बिहार के किशनगंज का कौन था वो सरपंच? कैसे मिली भारतीय नागरिकता?
दिल्ली में पकड़ा गया आतंकी- बिहार के किशनगंज कनेक्शन...

जागरण संवाददाता, किशनगंज। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए आतंकी का बिहार के किशनगंज कनेक्शन मिलने के बाद पुलिस सहित खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई हैं। पाकिस्तान के पंजाब निवासी गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद अशरफ का किशनगंज जिले से पासपोर्ट और पहचान पत्र जारी होने के मामले में जांच तेज हो गई है। बताया जाता है की वो बांग्लादेश से भारत में सिलीगुड़ी के रास्ते प्रवेश कर बिहार के किशनगंज जिले पहुंचा और यहां सरपंच का विश्वास जीत, पहचान पत्र बनवा लिया। उसके पास से बरामद पासपोर्ट किशनगंज जिला से बना है।

इन पहलुओं पर हो रही जांच!- सूत्र 2014 में आखिर किशनगंज जिला में किस आधार पर पासपोर्ट बनाया गया? आतंकी को किशनगंज जिला के किस थाना क्षेत्र से और किस निवास स्थान के पता पर यह पासपोर्ट जारी किया गया? उस दौरान के संबंधित पुलिस पदाधिकारी आखिर क्या सत्यता पाते हुए उसके पासपोर्ट का वैरिफिकेशन किया? पासपोर्ट तैयार करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज फर्जी तरीके से बनाकर उसमें लगाया गए? स्थानीय स्तर पर आतंकी को किसने पनाह दी? सूत्रों के मुताबिक उसने किशनगंज के एक गांव में पनाह ली थी, यहां के सरपंच का विश्वास जीता और भारत की नागरिकता ले ली, अब सरपंच कौन था? इसपर तेजी से कार्रवाई हो रही है। इसकी भी जांच गोपनीय तरीके से शुरू कर दी गई है।

पासपोर्ट सहित उसके पनाहगार के बारे में गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी भी अभी इस संबंध में कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। इस संबंध में प्रक्षेत्र आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है। फिलहाल एहतियात बरती जा रही है। मुख्यालय से जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।

पाकिस्तानी आतंकी के बारे में- कई सालों से देश में रच रहा था साजिश

दिल्ली से जिस आतंकी को गिरफ्तार किया है। वो कई सालों से देश में रहकर बड़ी-बड़ी साजिश रच रहा था। ऐसा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। आंतकी स्लीपर सेल बना रहा था और ये लगातार तीज-त्योहारों पर बड़ा षड्यंत्र रच रहा था। बुधवार को भी कई खुलासे हुए हैं। पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ ने दिल्ली में कई जगहों की रेकी की थी। ये 2011 के दिल्ली हाई कोर्ट ब्लास्ट से पहले रेकी कर चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब 2011 के दिल्ली उच्च न्यायालय विस्फोट में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई गई तो उसने खुलासा किया कि उसने उच्च न्यायालय (दिल्ली हाईकोर्ट) की रेकी की थी। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट विस्फोट में उसकी संलिप्तता स्पष्ट नहीं की गई।है। अशरफ से सुरक्षा एजेंसियां NIA, RAW और MI ने भी लंबी पूछताछ की और लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई बड़े खुलासे होने की उम्मीदें हैं...

नेपाल-बांग्लादेश के रास्ते भारत में एंट्री? 

पड़ोसी मुल्क नेपाल और बांग्लादेश की पनाह लेकर पाकिस्तान से आतंकी भारत में घुसपैठ कर रहे हैं। ऐसा अशरफ की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है। सूत्रों की मानें तो अशरफ पहले बांग्लादेश गयाऔर फिर पश्चिम बंगाल में कोलकाता की यात्रा की। यहीं से वो इंडिया में एंटर हुआ। उसने अजमेर शरीफ का भी दौरा किया, जहां उसने बिहार के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वो बिहार आ गया। बिहार में उसने एक सरपंच का विश्वास जीत अपना पहचान पत्र बनवा लिया और फिर...उक्त मामला सामने हैं, जिसमें जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी