एक नवंबर से होगी धान की खरीदारी, 1940 रुपये है एमएसपी, अररिया के जानिए क्या है तैयारी

एक नवंबर से धान की खरीदारी शुरू होगी। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। इस बार धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल है। साथ ही 17 फीसद नमी वाले धान लिए जाएंगे। हालांकि अभी तक जिले का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया। लेकिन इसके लिए...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:19 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:19 AM (IST)
एक नवंबर से होगी धान की खरीदारी, 1940 रुपये है एमएसपी, अररिया के जानिए क्या है तैयारी
एक नवंबर से धान की खरीदारी शुरू होगी।

जागरण संवाददाता, अररिया। जिले में एक नवंबर से धान की खरीदारी शुरू होगी। इसके लिए सहकारिता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 31 जनवरी तक ही किसानों से धान लिए जाएंगे। धान का समर्थन मूल्य इस बार 1940 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल की दर पर खरीद होगी। 17 फीसद तक नमी वाले धान लिए जाएंगे। हालांकि अभी तक जिले का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद यही है पिछली बार जो लक्ष्य जिले को मिला था वहीं इस बार भी मिलने की संभावना है या बढ़ भी सकता है। किसान सलाहकार के माध्यम से किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जो किसान निबंधित होंगे उन्हीं किसानों से धान लिए जाएंगे। पिछली बार जिले का 90 हजार एमटी कर दिया गया था। धान की खरीद सभी पंचायतों में पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा की जाएगी।

बारिश से धान की फसल को हुआ नुकसान

लगातार हो रही बारिश से धान को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर धान कटने के कगार पर था लेकिन बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं विलंब से धान की कटाई होने पर रबी फसल की बोआई पर इसका असर पड़ेगा। विलंब से गेहूं की बोआई होगी।

-अक्टूबर नवंबर तक कटाई हो जानी चाहिए

अक्टूबर से नवंबर माह तक धान की कटाई हो जानी चाहिए थी। लेकिन मौसम के अचानक परिवर्तन होने से फसल पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण इस बार धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि जिस तरह से धान की रोपाई करने के समय मौसम ने किसानों का साथ दिया था समय समय पर बारिश भी होती रही। किसान धान का बेहतर उत्पादन होने की आस भी लगाए थे।

लेकेनि बारिश ने सब कुछ चौपट कर दिया। हालांकि कई जगहों पर फसल पकने के कगार पर है तथा कई जगहों पर फसल की कटाई भी किसानों द्वारा कर ली गई है। बारिश के कारण धान की कटाई में थोड़ा विलंब हो सकता है। लेकिन धान की खरीददारी अपने निर्धारित समय पर एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। जैसे जैस धान की कटाई शुरू हो जाएगी। धान खरीदारी चलता रहेगा। एक नवंबर से जिले के सभी पंचायतों में पैक्स के माध्यम से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार धान 1940 रुपये निर्धारित की गई है। 17 फीसद नमी वाले धान लिए जाएंगे। पिछले वर्ष जो धान की खरीदारी हुई थी उसका भुगतान 48 घंटे के अंदर कर दिया गया था। किसी का बकाया नहीं रह गया था।

पिछले वर्ष धान खरीदारी का लक्ष्य शत फीसद पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा कार्यशाला आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया था। लेकिन निर्धारित तिथि तक धान खरीदारी का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था। विभाग द्वारा लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरी कोशिश की गई थी। पिछली बार धान खरीदारी की निर्धारित समय सीमा 21 फरवरी तक थी। 7991 किसानों से 64293.707 एमटी धान की खरीद हुई थी। कुल 71.43 फीसद लक्ष्य प्राप्त हुआ था। समय कम व लक्ष्य अधिक होने के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो सका था।

जबकि पिछली बार लक्ष्य को 60 हजार से बढ़ाकर 90 हजार एमटी कर दिया गया था। पहले धान खरीदारी की तिथि भी 31 मार्च तक की गई थी। जिसे बाद में 31 जनवरी तक की गई थी। लक्ष्य बढऩे के कारण एक बार फिर तिथि को 31 जनवरी से बढ़ाकर 21 फरवरी तक कर दिया गया था। पिछले वर्ष 23 नवंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिले में कुल 218 पैक्स है। जिसमें 154 पैक्स व आठ व्यापार मंडल से पिछली बार धान की खरीद की गई थी।

धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया गया था। इसके लिए 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय अभियान चलाया गया था। साथ ही कार्यशाला आयोजित कर पूर्व पैक्स व व्यापार मंडल को धान खरीदारी के लिए अधिक से अधिक लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा गया था।

धान की खरीद जिले में एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। किसानों से 31 जनवरी तक धान लिए जाएंगे। पिछले वर्ष सभी किसानों का भुगतान हो चुका है। अगर जिन किसानों का भुगतान नहीं होता तो पोर्टल पर दिखता किसका बकाया रह गया है। किसान पंचायतों में किसान सलाहकार के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। निबंधित जो किसान रहेंगे उन्हीं का धान लिया जाएगा।

17 फीसद नमी वाले धान लिए जाएंगे। इस बार लक्ष्य शत फीसद हो इसके लिए किसानों को जागरूक होना पड़ेगा। वे अपने धान को आसानी से पैक्स के माध्यम से बेच सकते है। उसका भुगतान भी आसानी से हो जाएगा। 48 घंटे के अंदर राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। धान खरीदारी के लिए विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। %मिथिलेश कुमार जिला सहकारिता पदाधिकारी अररिया।

chat bot
आपका साथी