कोसी और सीमांचल में कटने लगी धान की फसल, एक नवंबर से होनी है खरीद, पैक्सों में नहीं दिख रही तैयारी

कोसी और सीमांचल में धान की फसल कटने लगी है। इस बार एक नवंबर से पैक्सों में धान की खरीदारी शुरू करने का सरकार ने निर्देश दिया है। इसमें साधारण धान 1940 रुपए व ए ग्रेड धान की कीमत 1960 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल निर्धारित की गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 02:39 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 02:39 PM (IST)
कोसी और सीमांचल में कटने लगी धान की फसल, एक नवंबर से होनी है खरीद, पैक्सों में नहीं दिख रही तैयारी
कोसी और सीमांचल में धान की फसल कटने लगी है।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। किसानों के धान अब कटने लगे हैं लेकिन अभी तक पैक्सों में धान खरीद के लिए अपेक्षित तैयारी नहीं हो पाई है। अभी तक विभाग द्वारा कार्ययोजना तक नहीं भेजी गई है। जबकि सरकार ने एक नवंबर से पैक्सों के माध्यम से धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। जिला सहकारिता अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021 -22 के लिए साधारण धान की कीमत 1940 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल और ए ग्रेड धान की कीमत 1960 रुपए निर्धारित की गई है। इस बार एक नवंबर से 31 जनवरी तक धान की खरीदारी का निर्देश दिया गया है। विभागीय निर्देशानुसार तैयारी शुरू कर दी गई है।

किसानों की सूची तैयार करने का दिया गया है निर्देश

धान की खरीदारी को लेकर सहकारिता विभाग ने एक से 31 अक्टूबर के बीच धान बेचने वाले इच्छुक किसानों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। धान खरीदारी के लिए किसानों का सर्वेक्षण किसान सलाहकार द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा एक से लेकर 31 अक्टूबर के बीच सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा। किसान सलाहकार किसान की जमीन संबंधित विवरण कृषि विभाग के डेटाबेस में सम्मिलित कराते हुए इच्छुक किसानों की सूची विभागीय पोर्टल पर अपलोड करेंगे। धान की खरीदारी की तैयारी को लेकर विभाग के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। बताते चलें कि पिछले साल सहकारिता विभाग द्वारा जिले में 11106 किसानों से रिकार्ड 84507.15 एमटी धान की खरीदारी की गई थी।

265 पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा की जाएगी धान खरीद

राज्य स्तर पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में धान की अधिप्राप्ति का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराने का निर्देश दिया गया है। इस बार एक नवंबर से 31 जनवरी 2022 तक किसानों से धान की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा धान अधिप्राप्ति को इक्छुक सभी पैक्स व व्यापार मंडल का 30 सितंबर तक ऑडिट करवाया गया है। इस बार 265 पैक्स एवं व्यापार मंडल द्वारा खरीद किया जाएगा। इसमें 251 पैक्स एवं 14 व्यापार मंडल शामिल है। साथ ही इसी माह जिला टास्क $फोर्स की बैठक आयोजित होनी है।

अधिक से अधिक को मिलेगा किसानों को एमएसपी का लाभ

किसान सलाहकार विभिन्न स्थानीय बाजारों में धान के वर्तमान दर के बारे में सहकारिता विभाग के स्थानीय पदाधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जिससे उस क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति की और प्रभावशाली व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। किसान सलाहकार इच्छुक किसानों की सूची एवं भूमि संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड करेंगे। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ ससमय सुनिश्चित कराने के लिए अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद का निर्देश दिया गया है। लेकिन पंचायत चुनाव को लेकर समय पर कार्य पूरा करने में परेशानी आ रही है।

इधर किसानों का धान कटने लगा है तथा उन्हें अगली फसल लगाने के लिए धान बेचने की मजबूरी है। बाजार में व्यापारी उनकी मजबूरी का फायदा उठाने में लगे हैं तथा औने पौने दाम में फसल की खरीद कर रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी