बांका में ओवरलोड वाहन से जबरन पैसा वसूलना पड़ा भारी, होमगार्ड जवान को ट्रक चालक ने कुुचला, मौत

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर एक होमगार्ड जवान को कुचलते हुए एक ट्रक चालक भाग गया। बताया जा रहा है कि रजौन के पास वाहनों से पुलिस रुपये की वसूली कर रही है। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने अपनी वाहन को तेजी से भगाया जिससे उसकी मौत हो गई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:40 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:40 AM (IST)
बांका में ओवरलोड वाहन से जबरन पैसा वसूलना पड़ा भारी, होमगार्ड जवान को ट्रक चालक ने कुुचला, मौत
ओवरलोड ट्रैक के धक्‍के से क्षतिग्रस्‍त पुलिस वाहन।

जागरण संवाददाता, बांका। भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग रजौन थाना एक भयंकर हादसा हो गया है। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह की है। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन वहां गश्‍त कर रही है। वाहनों को रोककर उससे रुपये वसूला जा रहा था। इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक को पुलिस ने रोका। ट्रक चालक को पुलिस वाहन को जोरदार टक्‍कर मार दी। साथ ही एक होमगार्ड जवान, जो वहां खड़ा था, उसे कुचल दिया। ट्रक चालक ने दो अन्‍य पुलिसकर्मियों को भी ठोकर मार दी है। जिससे दोनों जख्‍मी हो गए है।   

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह रजौन पुलिस की गश्ती वाहन राजावर चौक के पास थी। यही पर यह हादसा हुआ है। एसआई संतोष ठाकुर ने बताया कि ओवरलोड वाहन होने के कारण उसे रोकने का इशारा द‍िया गया, लेकिन चालक ने वाहन को रोकने के बजाय वाहन में ही ठोकर मार दी। उन्‍होंने कहा कि पुलिस वाहन को रोककर जांच करती है ना‍ कि अवैध वसूली। ओवरलोड वाहन होने के कारण वह डर से धक्‍का मारकर भागने लगा। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। 

इस घटना में मृतक जवान सज्जो यादव बाराहाट सी रहने वाला है। जख्मी होमगार्ड जवान श्याम सुंदर साह और अरविंद यादव है। जिनका इलाज चल रहा है। बता दें कि राजावर चौक के पास भागलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने पुलिस वाहन को धक्‍का मारा था। चालक तेज रफ्तार ट्रक ने चला रहा था।

एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। अवैध वसूली की बात सामने नहीं आयी है। ओवरलोड वाहन के परिचालन पर पुलिस की नजर रहती जा रही है। पुलिस वहां अपना काम कर रही थी। उन्‍होंने कहा कि ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उसे गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि यहां यह भी बता दें कि पुलिस वाहनों से अवैध वसूली करती है, इसकी लगातार श‍िकायत आती है। 

chat bot
आपका साथी