जदयू में संगठन विस्तार: राजू बने ट्रेडर्स प्रकोष्ठ और मंकेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, विधायक डॉ. संजीव कुमार को दी यह जिम्‍मेदारी

बिहार जदयू में संगठन विस्तार जारी है। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार को चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंकेश कुमार को खगड़िया जिलाध्यक्ष बनाया है। जदयू कार्यकर्ताओं ने सभी को बधाई दी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:23 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:23 AM (IST)
जदयू में संगठन विस्तार: राजू बने ट्रेडर्स प्रकोष्ठ और मंकेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, विधायक डॉ. संजीव कुमार को दी यह जिम्‍मेदारी
लगातार जदयू का सांगठनिक विस्‍तार किया जा रहा है।

संवाद सूत्र, खगड़िया। जदयू में संगठन विस्तार का कार्य जारी है। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह द्वारा परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंकेश कुमार को खगड़िया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष है। इसकी जानकारी जदयू जिलाध्यक्ष बबूल कुमार मंडल ने दी। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के द्वारा राजीव कुमार उर्फ राजू गुप्ता को ट्रेडर्स प्रकोष्ठ का खगड़िया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

जदयू खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने बधाई देते हुए कहा कि लगनशीलता और कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने इन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता नीतीश कुमार के जन कल्याणकारी कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करेंगे।

बधाई देने वालों में दीपक कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिंह, नीलम वर्मा, अमित कुमार मंटू, अरविंद मोहन, मनोज कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, चंदन कश्यप, नूतन सिंह पटेल, अरुण केसरी, प्रमोद कुमार केडिया, सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार मुखिया, राजकुमार फोगला, अनिल सिंह कुशवाहा, उमेश सिंह पटेल, रविंद्र कुमार, राका सहाय, मु. साहेबउद्दीन, प्रवीण चौरसिया, विनय पटेल, रंजना देवी, पार्वती देवी, नरेश वर्मा, पंकज कुशवाहा आदि शामिल हैं।

जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकार मिलकर कोरोना से लड़ रही है। शीघ्र ही कोरोना को हराया जाएगा। चिकित्‍सकीय सेवा बेहतर है। टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना जांच में लगातार तेजी की जा रही है। संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सरकार प्रयासरत है। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस आपदा के समय भी विपक्षी दल राजनीति कर रही है।

chat bot
आपका साथी