लाल जोड़े में सुहागन पहुंची पूजा करने, बरगद का पौधा लगा कर सुरक्षा का लिया संकल्प

दैनिक जागरण के अभियान बरगद से बांधें सांसों की डोर अभियान में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने बरगद का पौधा लगाकर रक्षा का संकल्प लिया। सुहागन अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर वट सावित्री का व्रत रखती हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:56 PM (IST)
लाल जोड़े में सुहागन पहुंची पूजा करने, बरगद का पौधा लगा कर सुरक्षा का लिया संकल्प
दैनिक जागरण के अभियान बरगद से बांधें सांसों की डोर अभियान में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। सुहागन का मुख्य पर्व वट सावित्री व्रत गुरुवार को लौहनगरी में धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं वट वृक्ष के समीप पहुंच कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद दैनिक जागरण के अभियान बरगद से बांधें सांसों की डोर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए। महिलाओं ने बरगद का पौधा लगाकर रक्षा का संकल्प लिया। सुबह सात बजे से ही शहर के दौलतपुर, रामपुर, फरीदपुर, नयागांव, सफियाबाद, फुल्का, रामचंद्रपुर, मोहनपुर, खलासी मोहल्ला, धर्मशाला रोड, ईस्ट कॉलोनी के अलावे ग्रामीण इलाकों में बरगद पेड़ के नीचे पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ बढऩे लगी। सुहागन के लिए वट सावित्री पूजा का काफी महत्व है। सुहागन अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर वट सावित्री का व्रत रखती हैं।

इस साल कोरोना महामारी में आक्सीजन की किल्लत ने लोगों को वृक्षों का महत्व भी समझा दिया। इसी कारण बड़ी संख्या में महिलाओं ने जागरण के अभियान से जुड़कर पौधारोपण किया। बरगद के पेड़ की कमी से महिलाओं को वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। लेकिन अगले साल से यह परेशानी नहीं रहेगी।

पौधे की सुरक्षा का रखूंगी ख्याल

सुहाग की सलामती के लिए वट सावित्री की पूजा होती है। सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ में धागा बांधकर सुख शांति की कामना करती हैं। घर पर ही बरगद का पौधा लगा रखी हूं। इसकी हर दिन पूजा करती हूं। इस बार भी बरगद का पौधा लगाया है। बरगद के पौधे की सुरक्षा भी करूंगी, मैंने यह संकल्प लिया है।

शिखा श्वेता कुमारी, दौलतपुर कॉलोनी

यह दिन सुहागन के लिए विशेष दिन है। पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख कर वट सावित्री की पूजा हर वर्ष कर रही हूं। इस बार भी मैंने घर पर बरगद का पौधा लगाया और दूसरे को भी लगाने के लिए प्रेरित किया।

पूनम कुमारी, रेल कॉलोनी दौलतपुर

इस व्रत को लेकर घर पर काफी उत्साह है। मां और रिश्तेदारों के यहां पूजा होती है। घर पर व्रत करते देखा तो हमने भी शुरू कर दिया। बरगद में भगवान वास करते हैं, इससे शुद्ध हवा मिलती है। इसलिए हर किसी को इस पूजा के दिन एक-एक पौधे लगाकर संकल्प लिए।

- काजल कुमारी, दौलतपुर चौक

chat bot
आपका साथी