राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मंत्री ने तीन मधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत, जानिए इस आयोजन का क्‍या है उदेश्‍य

राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस हर वर्ष 987 से 28 फरवरी को मनाया जा रहा है। इसी तिथि को देश के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसके लिए उन्हें साल 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

By Amrendra kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:51 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:51 AM (IST)
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मंत्री ने तीन मधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत, जानिए इस आयोजन का क्‍या है उदेश्‍य
तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र

जागरण संवाददाता, किशनगंज । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर रविवार को राज्य सरकार के विज्ञान एवं प्रौवेधिकी विभाग द्वारा तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में ठाकुरगंज प्रखंड के तीन छात्रों को पुरस्कृत किया गया।विज्ञान एवं प्रौवेधिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह के हाथों राज्य के अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ठाकुरगंज के भी तीन छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र व नगद राशि से पुरुस्कृत किया गया। मंत्री ने कहा इस दिवस को मनाने का उदेश्‍य युवाओं को सृजनात्‍मक एवं रचनात्‍मक कार्यो से जोड़ना है ताकि उनका कौशल विकास देश के काम आवे।

शुभम, प्रज्ञा और सुमित हुए पुरस्‍कृत

प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय ठाकुरगंज की नृत्य शिक्षिका पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि शनिवार को ठाकुरगंज स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज किशनगंज में निबंध, चित्रकला व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौवेधिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा 1000 रुपये नगद राशि दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में ताराचंद धानुका एकेडमी के शुभम अग्रवाल, चित्रकला प्रतियोगिता में प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय ठाकुरगंज की प्रज्ञा जयोति और क्विज प्रतियोगिता के टॉपर उच्च विद्यालय चुरली के सुमित कुमार मंडल को उक्त कार्यक्रम में विभागीय मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया।

28 फरवरी को हर वर्ष मनाया जाता है राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस

शिक्षिका पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि 28 फरवरी 1928 को भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसके लिए उन्हें साल 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारत में 1987 से ही हर वर्ष 28 फरवरी के दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। 2021 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का भविष्य शिक्षा, कौशल एवं कार्य पर प्रभाव पर रखी गई थी। समकालीन चुनौतियों और प्रासंगिकता के अनुसार ही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में यह विषय रखा गया है।

रचनात्‍मक कार्यो से जुड़ रहे हैं युवा

देश में इनोवेशन यानी नवाचार से लेकर कौशल विकास इत्यादि पहलुओं पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। देश में युवाओं की बड़ी आबादी को देखते हुए उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ा जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। समें विज्ञान महती भूमिका निभा सकता है। प्रखंड के इन छात्र- छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौवेधिकी विभाग द्वारा सम्मानित किए जाने पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। 

chat bot
आपका साथी