...अब लग्जरी वाहन की सवारी करेंगे थानेदार, पुलिस मुख्यालय ने दिया एसी युक्त वाहन

लखीसराय समाचार पुलिस मुख्यालय ने दिया पांच एसी युक्त वाहन। लखीसराय और बड़हिया थाना को अर्टिगो हलसी रामगढ़ चौक और मेदनीचौकी थाना को मिली एसी बोलेरो। चालक सहित कुल आठ व्यक्ति इस पर एक साथ बैठ सकते हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:43 PM (IST)
...अब लग्जरी वाहन की सवारी करेंगे थानेदार,  पुलिस मुख्यालय ने दिया एसी युक्त वाहन
पुलिस अधीक्षक ने एसी युक्त एक बोलेरो मेदनीचौकी, एक रामगढ़ चौक और एक हलसी थाना को दिया है।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। जिले के पुलिस थानों में एयरकंडीशन युक्त नई गाड़ी पर थानेदार अब सवारी करेंगे। राज्य पुलिस मुख्यालय ने लखीसराय जिले को कुल पांच एसी युक्त वाहन उपलब्ध कराया है। इसमें में दो कार मारुति कंपनी की अर्टिगो और तीन बोलेरो शामिल है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने लखीसराय और बड़हिया थाना को एक-एक अर्टिगो कार उपलब्ध कराया है। यह कार पूरी तरह एसी युक्त है। चालक सहित कुल आठ व्यक्ति इस पर एक साथ बैठ सकते हैं। कार अग्निशमन यंत्र, सायरन और पुलिस लाइट से लैस है। पहली बार पुलिस मुख्यालय ने शहरी क्षेत्र के दो थानों को अर्टिगा कार उपलब्ध कराया है।

लखीसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने नई अर्टिगो कार की सवारी कर अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण भी किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने एसी युक्त एक बोलेरो मेदनीचौकी, एक रामगढ़ चौक और एक हलसी थाना को दिया है। नए वाहन मिलने से संबंधित थानों को पुलिस गस्ती और अन्य कार्यों में सहूलियत होगी। जानकारी हो कि जिन थानों को नई बोलेरो दी गई है वहां वाहन की जरूरत थी। अभी भी जिले के कई थानों में पुलिस वाहन खटारा है। इस पर एसपी ने बताया कि जरूरत के हिसाब से आवंटन किया गया है। मुख्यालय से मिलने के बाद अन्य थानों को भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी