अब भागलपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी सीएनजी बसें, मिली 25 सिटी बसों की सौगात

भागलपुर में अब सीएनजी बसें दौड़ेंगी और प्रदूषण में काफी हद तक कमी आएगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने भागलपुर क्षेत्रीय कार्यालय को 25 बसों की सौगात दी है। ये नगर वासियों के लिए खुशखबरी है। इन बसों के लिए सीएनजी रिफलिंग स्टेशन भी बनवाए जाएंगे।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:42 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:42 AM (IST)
अब भागलपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी सीएनजी बसें, मिली 25 सिटी बसों की सौगात
भागलपुर में दौड़ेगी सीएनजी बस, बनेंगे सीएनजी रिफलिंग सेंटर।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। अब भागलपुर की सड़कों पर सीएनजी संचालित बसें चलेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने भागलपुर क्षेत्रीय कार्यालय को 25 बसें देने का निर्णय लिया है। सीएनजी संचालित बस आने के बाद भागलपुर की सड़कों पर प्रदूषण की समस्या में कमी आएगी। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में शीघ्र ही सीएनजी संचालित सौ बसें आने वाली हैं, जिसमें 25 बसें भागलपुर को मिलेंगी। मुजफ्फरपुर और गया को 20-20 बसें मिलेंगी।

सीएनजी रिफिलिंग स्टेशन 

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सीएनजी से संचालित बसों के परिचालन के लिए सबसे जरूरी है सीएनजी रिफिङ्क्षलग स्टेशन। सीएनजी रिफिलिंग स्टेशन के निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजे जाएंगे। सीएनजी संचालित बसों का परिचालन पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी उपयोगी है। सीएनजी संचालित बसों में यात्रियों का सफर काफी आरामदायक होगा।

-पथ परिवहन निगम ने भागलपुर को 25 बसें देने का लिया निर्णय -सीएनजी बस आने के बाद प्रदूषण की समस्या में आएगी कमी

4220 लोगों को लगाए गए कोरोना के टीके

शुक्रवार को जिले में 4220 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 45 से 60 वर्ष के 163 लोगों को पहला, 257 लोगों को दूसरा, 60 वर्ष के 42 बुजुर्गों को पहला, 60 बुजुर्गों को दूसरा और 18 से 45 वर्ष के 725 युवाओं को पहला और 2977 युवाओं को दूसरा डोज लगाया गया।

एसपी ने बाजार में पुलिस नाका का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र, नवगछिया : नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को नवगछिया बाजार के नाका संख्या एक और दो का निरीक्षण किया। एसपी ने नाका में रहनेवाले पुलिसकर्मियों से उसकी समस्याएं पूछीं। एसपी ने कहा कि आपलोग बाजार में दस घंटे ड्यूटी करें। किसी प्रकार की अपराध की घटना न हो इसका ध्यान रहें। एसपी ने बाजार में मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर नाका दो के हवलदार मोतीचंद महतो को 1000 रुपये का पुरस्कार दिया। एसपी ने कहा कि आपलोगों को बैटरी और टार्च भी मिलेगा। रात्रि ड्यूटी ठीक ढंग से होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी