कभी नहीं देखी होगी ऐसी दुश्मनी, भागलपुर में भिड़े सांडों ने नहीं मानी हार

इंसानों के बीच ही नहीं जानवरों के बीच भी दुश्मनी होती है। ऐसी दुश्मनी जिसमें वे हार नहीं मानते। वे जीत के खातिर आपस में किस कदर भिड़ते हैं इसका जीता-जागता प्रत्यक्ष उदाहरण भागलपुर में देखने को मिला। जब भागलपुर के पीरपैंती में दो साड़ आपस में भिड़ गए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 08:45 PM (IST)
कभी नहीं देखी होगी ऐसी दुश्मनी, भागलपुर में भिड़े सांडों ने नहीं मानी हार
पीरपैंती में शेरमारी गोशाला के समीप दो सांड आपस आपस में भिड़ गए।

संवाद सूत्र, पीरपैंती (भागलपुर)। भागलपुर के पीरपैंती-बाराहाट मुख्य मार्ग पर शेरमारी गोशाला के समीप दो सांड आपस आपस में भिड़ गए। दो सांड अलग-अलग दिशा से गोशाला के समीप पहुंचे। एक-दूसरे को देख दोनों गुर्राने लगे। शायद यह कह रहा हो कि मेरे इलाके में तुम कैसे घुए गए। फिर गरजते हुए एक-दूसरे पर दोनों ने आक्रमण शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों लड़ते रहे। लेकिन अंत तक किसी ने हार नहीं मानी। आखिककार जब कोई पराजित नहीं हुए तो दोनों अपने-अपने रास्ते की पर चल दिए।

बात यहीं नहीं रूकी, बताया जा रहा है कि गोशाला के समीप से लड़ते-लड़ते दोनों सांड शेरमारी बाजार स्थित राजेन्द्र साह के चाय पान की दुकान तक चला गया था। दोनों की लड़ाई को देखने लोगों की काफी भीड़ जुट गई। अंततः करीब आधे घंटे तक चले इस लड़ाई के बाद दोनों सांड अलग-अलग दिशा की ओर चल दिए। इसे देख लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं।

डर के मारे लोग भागते रहे

बताया जा रहा है कि साढ़ को लड़ता को हुए देखकर काफी लोग इधर-उधर भागने लगे। लोग काफी डरे हुए थे।  लड़ाई के समय आसपास के दुकानदार दुकान बंदकर दोनों की लड़ाई देखने लगे। दोनों सांड़ काफी हट्ठे-कट्ठे थे। अलग-अलग इलाके के थे। दोनों इस तरह लड़ रहे थे, जैसे दुश्मन हो।

जानकारी के अनुसार, इस तरह की घटना पहले यहां कभी देखने को नहीं मिली थी। कुछ ने कहा कि कई बार दोनों सांड को एक साथ देखा गया, लेकिन लड़ाई नहीं हुई थी। इसकी चर्चा हर ओर हो रही है।

पीरपैंती की यह घटना की चर्चा हर जगह में होने लगी। लोगों ने लगातार वीडियो बनाकर शेयर करना शुरू कर दिया। देखते-देखते लाखों लोगों ने इसे शेयर कर फोटो और वीडियो को आगे बढ़ाना शुरू किया। लोगों ने फेसबुक, इंस्ट्राग्राम सहित अन्य इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर इसे पोस्ट किया। वाट्सऐप पर इसे शेयर किया गया। कई ने कमेंट किए।

chat bot
आपका साथी