अररिया में आठ साल की बच्‍ची से पड़ोस के युवक ने किया दुष्‍कर्म, बच्‍ची की हालत नाजुक

अररिया में आठ साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस के युवक ने बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया है। घटना की सूचना मिलने पर स्‍वजनों ने उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:48 PM (IST)
अररिया में आठ साल की बच्‍ची से पड़ोस के युवक ने किया दुष्‍कर्म, बच्‍ची की हालत नाजुक
अररिया में आठ साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। सांकेतिक तस्‍वीर।

संसू, कुर्साकांटा (अररिया)। कुआड़ी क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना बुधवार को प्रकाश में आयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची को पड़ोसी युवक द्वारा बहला फुसला कर बगल के खेत में ले जाया गया। जहां उनके साथ दुष्कर्म की घटना की गयी। पीड़ित बच्ची की मां बच्ची की जब खोज शु्रू की तब बच्ची पर नजर पड़ी तो उसे बदहवास स्थिति में पाया। उसे घर ले जाकर पूछताछ की और रक्तस्राव को देखकर रोने पीटने लगी।

बच्ची ने पड़ोसी के बारे में घटना को अंजाम देने की जानकारी दी। बच्ची को लेकर उसकी मां आटो से कुर्साकांटा पीएचसी पहुंचा। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ राजेश कुमार रौशन ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। डा. राजेश रौशन ने भी दुष्कर्म की घटना की संभावना व्यक्त की। इधर घटना की सूचना मिलते ही कुआड़ी ओपी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस शर्मसार करने वाली घटना पर जैसे ही लोगों को सूचना मिली लोग हतप्रद हैं । ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित युवक पहले भी इस तरह की कोशिश कर चुका है। लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

दुष्‍कर्म के आरोपित के घर महिला पुलिस थाना ने किया कुर्की

संसू, जोकीहाट, (अररिया); महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपित सूरज कुमार मंडल, पंचायत हरदार, वार्ड नंबर तीन, थाना जोकीहाट के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने सूरज के घर से कुर्सी, टेबल, बैंच आदि जब्त कर अपने साथ लाई आटो में ले गई। महिला थाना पुलिस और जोकीहाट पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या-107/20 के तहत सूरज दुष्कर्म का आरोपित है। उन्होंने गांव की एक युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। सूरज तब से फरार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी