नीतू ने ठाना, कोरोना को है भगाना, हर दिन बना रही लड़ाई के लिए थ्री लेयर का हथियार

भागलपुर की नीतू कोरोना से जंग के लिए मास्क बना रही है। ताकि हर किसी की जिंदगी सलामत रहे। मास्‍क को फ्री में बांटती है। डेढ़ माह में नौ हजार से ज्यादा में मास्क कर चुकी है वितरण। सेवा शुल्क के नाम पर नहीं ले रही राशि।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 01:11 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 01:11 PM (IST)
नीतू ने ठाना, कोरोना को है भगाना, हर दिन बना रही लड़ाई के लिए थ्री लेयर का हथियार
भागलपुर में थ्री लेयर मास्‍क बनाती नीतू।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। महिलाएं कोरोना से जंग के लिए हथियार (मास्क) बना रही है। इस लड़ाई में हर किसी की जिंदगी सही सलामत रहे। इसके लिए कहलगांव की समाजसेवी नीतू सिंह हर दिन तीन सौ से चार सौ मास्क तैयार कर रही है। कोरोना से लड़ाई के लिए हथियार (मास्क) की कीमत एक भी पैसा नहीं ले रहीं है। जबकि कपड़े का एक थ्री लेयर मास्क बनाने में पांच से छह रुपये खर्च आ रहा है। नीतू मुफ्त में मास्क दे रही हैं। विगत डेढ़ माह में करीब नौ हजार मास्क का वितरण कर चुकी हैं। नीतू का कहना है कि जिले से कोरोना को हर हाल में भगाकर रहेंगे। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में घर पर ही रहकर स्वयं से गरीब और असहाय लोगों के लिए कपड़े से निर्मित मास्क बनाकर निश्शुल्क बांटने की व्यवस्था की है। ऐसा करके उन्होंने लोगों और खासकर महिलाओं को संदेश दिया कि वो भी घर पर ही रहकर लॉकडाउन के बावजूद भी लोगों की मदद कर सकती हैं। इसके लिए कही बाहर जाने और सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने की कोई आवश्यकता भी नहीं है। फिलहाल वो अपने खाली समय में लगातार कपड़ों से निर्मित मास्क बना रही हैं जिससे और भी लोगों तक इसे निश्शुल्क पहुंचाया जा सके।

बाजार में हुई कालाबजारी तो संभाल ली कमान

कोरोना के केस बढ़ने लगा तो तो बाजार में मास्क की मांग ज्यादा होने लगी। कालाबाजारी भी शुरू हो गई। लोगों को मास्क ढूंढे से नहीं मिल रहे थे। शहरवासी परेशान हो गए। इसी बीच तीनों महिलाओं ने खुद मास्क बनाने का प्रण लिया और काम शुरू कर दिया। कुछ कपड़ा बाजार से खरीदा और मास्क बनाना शुरू कर दिया। हर दिन लोगों को मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया। अब तक नौ हजार से ज्यादा मास्क बना चुके हैं। महिला ने संदेश दिया कि मास्क के लिए परेशान न हों। नीतू ने बताया की बीते वर्ष भी मुफ्त में मास्क का वितरण किए थे।

chat bot
आपका साथी