बांका के बाराडीह बहियार से नक्सली मथलू गिरफ्तार

बांका बाराडीह बहियार से बुधवार को कर्मटांड़ गांव का नक्सली मथलू राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 07:02 PM (IST)
बांका के बाराडीह बहियार से नक्सली मथलू गिरफ्तार
बांका के बाराडीह बहियार से नक्सली मथलू गिरफ्तार

बांका। थाना क्षेत्र के बाराडीह बहियार से बुधवार को कर्मटांड़ गांव का नक्सली मथलू राय को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे गुप्त स्थान पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। नक्सली की गिरफ्तारी तब हुई जब पुलिस और सीआरपीएफ की टीम नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाने जा रही थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि नक्सली मथलू उक्त बहियार के रास्ते कहीं जा रहा है।पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। लेकिन इसकी भनक उसे लग गई। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा।तभी एएसआई नरेंद्र ¨सह ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तारी नक्सली जमुई जिले के झाझा थाना में आ‌र्म्स एक्ट व कई नक्सली मामलों का आरोपित है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सीमा सटे जमुई जिले के जंगलों तरफ नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके लिए थाना पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम छापेमारी के लिए नक्सल प्रभावित कर्मटांड़, फुलहरा, चतराहन, मुड़फोड़वा, ताराकुरा, झरना पहाड़ आदि तरफ के गांवों व जंगलों पहाड़ों तरफ कूच किए। तभी गिरफ्तार नक्सली के बाराडीह बहियार रास्ते पैदल कहीं जाने की सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है।झाझा थाना के कई मामलों का आरोपित है। अभियान में सीआरपीएफ सहायक समादेष्टा नवीन कुमार सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी