जमुई से शहीदी सप्ताह मनाने उमड़े नक्सलियों पर दबिश, कुख्यात उमेश कोड़ा हथियार समेत गिरफ्तार

जमुई में नक्सली एक्टिविटी को नाकाम करते हुए एक कुख्यात की गिरफ्तारी की गई है। कुख्यात नक्सली का नाम उमेश कोड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सली शहीदी सप्ताह मनाने के लिए उमड़े थे।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:41 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:41 PM (IST)
जमुई से शहीदी सप्ताह मनाने उमड़े नक्सलियों पर दबिश, कुख्यात उमेश कोड़ा हथियार समेत गिरफ्तार
जमुई से नक्सली गिरफ्तार, हो सकती थी मुठभेड़।

संवाद सहयोगी, जमुई। नक्सलियों द्वारा शहीदी सप्ताह मनाने की योजना को असफल करते हुए पुलिस ने बरहट थाना क्षेत्र के भरारी पहाड़ से नक्सली उमेश कोड़ा को मुंगेर निर्मित दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि एएसपी अभियान सुधांशु कुमार ने की है। एएसपी अभियान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शीर्ष नक्सली प्रवेश दा, अरविंद यादव तथा बालेश्वर कोड़ा की उपस्थिति में नक्सली शहीदी सप्ताह मनाने चोरमारा से सटे भरारी पहाड़ी पर इकट्ठा हुए हैं। जिसके बाद सीआरपीएफ 215 बटालियन द्वारा उक्त स्थान की घेराबंदी की गई।

हालांकि, पुलिस को देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए लेकिन जवानों ने खदेड़कर एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से मुंगेर निर्मित दो पिस्टल बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान उमेश कोड़ा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उमेश बालेश्वर कोड़ा का अहम सहयोगी है। उसके खिलाफ नक्सल मामले में भी दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इन दिनों लगातार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में सफलता हाथ लग रही है। दो दिन पूर्व भी खैरा पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र से नक्सली रवि साव को गिरफ्तार किया था।

... हो सकती थी मुठभेड़

जमुई: बरहट थाना के भरारी पहाड़ पर बुधवार की सुबह नक्सलियों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हो सकती थी। दरअसल, जैसे ही सुरक्षा बल के जवान पहाड़ के निकट पहुंचे कि दो-तीन की संख्या में नक्सली भागने लगे। हालांकि इस दौरान जवानों ने खदेड़कर एक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसके साथ रहा दो और नक्सली भागने में कामयाब रहा। बकौल एएसपी अभियान इसके बाद पहाड़ पर शहीदी सप्ताह मनाने जुटे नक्सली भी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

chat bot
आपका साथी