जमुई पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली नरेश यादव, हथियार मुहैया कराता था

जमुई पुलिस ने एक नक्‍सली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्‍सली नरेश यादव हथियार मुहैया कराने का काम करता है। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। पुलिस सख्‍ती से उससे पूछताछ कर रही है। छापेमारी जारी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:13 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:13 AM (IST)
जमुई पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली नरेश यादव, हथियार मुहैया कराता था
जमुई में नक्‍सली को पुलिस ने पकड़ा।

जागरण संवाददाता, जमुई। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार की देर रात खैरा थाना पुलिस ने चरकापत्थर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में छापेमारी कर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान नरेश यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस निरीक्षक सह थनाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नरेश नक्सलियों को हथियार, रसद आदि सामान मुहैया कराता था। खैरा थाना कांड संख्या 121/ 12 में नरेश को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी नरेश कई नक्सल कांडों में जेल ज चुका है। नरेश की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलत है। फिलहाल पुलिस नरेश से पूछताछ कर रही है। पुलिस की उक्त कार्रवाई में चरकापत्थर थनाध्यक्ष राजाराम शर्मा, एसएसबी एवं बीएमपी के जवान शामिल थे। बता दें कि आए दिन जमुई में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता हाथ लग रही है। एक के बाद एक नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

अभी हाल में ही इलाके के चरैया डैम पर शीर्ष नेता अरविंद यादव के नेतृत्व में 30-35 की संख्या में यहां नक्सलियों का जुटान हुआ था। रात में नक्सली इसी स्थान पर खाना खाकर आराम किए थे। सुरक्षाबलों को भी इसकी भनक लगी थी।

नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई

पुलिस लगातार नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि नक्‍सल गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार नक्‍सली से सख्‍ती से पूछताछ की जाती है। पूछताछ के आधार पर पुलिस छापेमारी करती है। इसके बाद आगे की ठिकानों पर पुलिस को पहुंचने में सहायता मिलती है। जिले के वरीय पुलिस अधिकारी लगातार पुलिस अधिकारियों को नक्‍सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत देते रहते हैं। इस बीच नक्‍सलियों को मुख्‍यधारा में जोड़ने का भी प्रयास जारी है। नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र में विकास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी