पीएम मोदी के जन्मदिन पर कटिहार लगा नवभारत प्रदर्शनी, मंत्री तक कर रहे प्रशंसा, जानिए क्या है खास?

पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर कटिहार में नवभारत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसकी प्रशांसा हर कोई कर रहा है। इसमें पीएम मोदी के बारे में चित्र के माध्‍यम से दिखाया गया है। साथ ही इस प्रदर्शनी में...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:33 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:33 PM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कटिहार लगा नवभारत प्रदर्शनी, मंत्री तक कर रहे प्रशंसा, जानिए क्या है खास?
पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर कटिहार में नवभारत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

संवाद सहयोगी, कटिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो की अध्यक्षता में नवभारत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधाारित भाजयुमो द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का उद्घाटन खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने किया।

-पीएम के नेतृत्व में विश्व पटल पर बढ़ा देश का मान सम्मान: मंत्री

- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर खान व भूतत्व मंत्री ने किया नवभारत प्रदर्शनी का उद्घाटन

इस मौके पर पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान,निवर्तमान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ,पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ मालाकार, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज राय, महामंत्री दिलीप बर्मा, वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष बब्बन झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान विश्व पटल पर बढ़ा है उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कार्यालय में लगे प्रदर्शनी मेला की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की जीवन यात्रा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी चित्र व पोस्टर के माध्यम से दी गई। पीएम के जन्मदिन पर मंत्री ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का वितरण कर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के लंबी आयु की कामना की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र सहित सभी मंदिर, मठ , तालाब, पोखर आदि स्थानों पर पीएम का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष छाया तिवारी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा झा, प्रियंका सिं भाजयुमो के महेंद्र झा, जिला उपाध्यक्ष रिंकू यादव,क्रीडा प्रकोष्ठ के अभिषेक सिंह,राम यादव ,विजय सिंंह ललित चौधरी, शंभू शरण , आईटी सेल के आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी