विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए दाह संस्कार कर दिया

रंगरा चौक ओपी के भवानीपुर गांव में सोनु कुमार की पत्नी नैन्सी भारती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में मृत महिला की मां कटिहार जिला के बरारी थाना के बरारी निवासी बिभा देवी के बयान पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:28 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:28 PM (IST)
विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए दाह संस्कार कर दिया
विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए दाह संस्कार कर दिया

नवगछिया। रंगरा चौक ओपी के भवानीपुर गांव में सोनु कुमार की पत्नी नैन्सी भारती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में मृत महिला की मां कटिहार जिला के बरारी थाना के बरारी निवासी बिभा देवी के बयान पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस संबंध में बिभा देवी ने रंगरा ओपी पुलिस को बताया कि मैं अपनी पुत्री नैन्सी भारती की शादी सोनू कुमार यादव से वर्ष 2014 में दोनो पक्षों की सहमती से किया था। जिससे की एक पुत्री चार वर्ष की वैष्णवी कुमारी तथा एक पुत्र ऋषभ कुमार तीन वर्ष का हैं। मेरी पुत्री अपने दोनो बच्चों के साथ हमारे घर आई हुई थी। 13 अप्रैल को मेरी पुत्री के ससुर जयप्रकाश यादव, देवर राहुल कुमार, पति सोनु कुमार मेरे घर विदाई की बात करने आए थे। इस पर मैं बोली की चार माह बाद बिदागरी करेंगे। बच्ची कमजोर हो गई हैं। इस डाक्टर से दिखाना हैं। पुत्री की तबियत ठीक होने पर विदा कर देंगे। ससुर व देवर वापस चले गए। दामाद घर पर रही रूक गए। दमाद 14 अप्रैल को जबरन मेरी पुत्री को अपने साथ लेकर जाने की जिद करने लगे उन्हे काफी समझाया कितु वह नहीं माने। जबरन मेरी पुत्री को लेकर चले गए। रात्रि में साढ़े 10 बजे फोन किया कि हम लोग घर पहुंच गए सबकुछ ठीक हैं। पुन: 11 बजे फोन करके बोला कि आपकी पुत्री गलती की आपसे क्षमा मांग रही हैं। फिर सुबह सवा आठ बजे फोन करके बोला की आपकी पुत्री के पेट में काफी तेज दर्द हो रहा हैं लगता हैं नहीं बचेगी। फिर थोड़ी देर बाद बोला कि वह मर गई है। मैं अपने साथ पति प्रदीप कुमार यादव, देवर कैलाश कुमार निराला, दीपक कुमार, बहन, अंजनी, बिभा कुमारी व अन्य लोगों के साथ भवानीपुर आई तो देखी कि नैन्सी का शव रखा हुआ हैं। उसके ससुराल वाले तीन घंटा के अंदर शव का दाह संस्कार कर दिया। मुझे संदेह है कि मेरी बेटी नैन्सी भारती की हत्या उसके पति, देवर, ससुर, सास शोभा देवी, चचेरी सास रूबी देवी, चचेरा ससुर अजय कुमार यादव, ननद रेशमी कुमार ने मिलकर कर दी है। साक्ष्य छुपाने के लिए मेरी बेटी का दाह संस्कार कर दिया। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। मामले की जांच की जा रही हैं। तीन दिन पहले महिला की मौत हुई थी। उस समय मायके के 10 लोग अंतिम संस्कार में आए थे, कितु उस समय किसी भी तरह का आरोप वे लोग नहीं लगाए थे।

chat bot
आपका साथी